US Israel Iran War IPL 2026

'सॉरी नताशा हमने तुम पर...' हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ से आखिर क्यों लोगों ने मांगी माफी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. खबरों की मानें तो हार्दिक पांड्या विदेशी सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं. अब इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन देना शुरू किए हैं. नेटिजन्स नताशा स्टेनकोविक से माफी मांग रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. क्रिकेटर ने अपनी एक्स पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की खबरें फैंस को शेयर कर दी हैं. जब से हार्दिक पांड्या और नताशा अलग हुए हैं तब से हर कोई एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहा था, कई लोगों ने तो अदाकारा को धोखेबाज का टैग भी दिया. अब इस बीच हार्दिक की एक पोस्ट के बाद लोग नताशा से माफी मांगने लगे. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?

दरअसल, अभी हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एक पोस्ट शेयर किया था जो कि उनके वेकेशन की थी. इस पोस्ट के बाद खिलाड़ी का नाम जैस्मीन वालिया के संग जोड़ा जाने लगा. जैस्मीन वालिया जो कि विदेशी सिंगर है, अभी हाल ही में उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर किया. हार्दिक और जैस्मीन की एक ही लोकेशन पर फोटो होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि जैस्मीन और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों साथ में वेकेशन पर गए हैं.

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इन अफवाहों के बीच जैस्मीन ने एक कार में बैठकर फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री ब्वॉय दिखाई दे रहा है जिनके हाथ का टैटू हूबहू हार्दिक पांड्या जैसा लग रहा है और उनका हाथ बिल्कुल उनकी तरह लग रहा है तब से इनकी डेटिंग की खबरों ने और तूल पकड़ लिया.

अब इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन देना शुरू किए हैं. नेटिजन्स नताशा स्टेनकोविक से माफी मांग रहे हैं कि हमने आपको गलत समझा. एक यूजर ने लिखा कि सबने नताशा को धोखेबाज कहा जबकि असली चीटर तो हार्दिक निकले. वहीं एक यूजर ने लिखा तो नताशा से तलाक लेने का कारण ये है.