उर्फी जावेद 'अलायंस' में आएंगी नजर? 'बस फिंगर्स क्रॉस्ड' वाली पोस्ट ने मचा दिया हंगामा!
16 जून को प्राइम वीडियो ने 'अलायंस' का पोस्टर जारी किया था. इसमें कुनाल खेमू साफ दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कंटेस्टेंट्स के चेहरे छुपाए गए हैं. इससे रहस्य और बढ़ गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था – 'भरोसा रखो, अलायंस की गेम आपको हुक कर लेगी.'
Kunal Khemmu Show Alliance: रियलिटी शो की दीवानी उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. प्राइम वीडियो के नए शो 'अलायंस' में उनका नाम जोड़कर खबरें वायरल हो रही हैं. उर्फी ने खुद एक रिपोर्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा – 'बस फिंगर्स क्रॉस्ड' इस क्रिप्टिक मैसेज ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है. क्या उर्फी सच में कुनाल खेमू के शो का हिस्सा बनने वाली हैं?
उर्फी जावेद 'अलायंस' में आएंगी नजर?
जिस रिपोर्ट को उर्फी ने शेयर किया, उसमें साफ दावा किया गया था कि उर्फी को 'अलायंस' में कंटेस्टेंट के रूप में कन्फर्म कर लिया गया है. उर्फी ने इसे शेयर तो कर दिया, लेकिन पूरी तरह कन्फर्म या डिनाई नहीं किया. बस इतना ही कहा – फिंगर्स क्रॉस्ड. फैंस अब इसी को लेकर तरह-तरह की थ्योरी बना रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि बात पक्की हो चुकी है, तो कुछ का मानना है कि अभी बातचीत चल रही है.
'बस फिंगर्स क्रॉस्ड' वाली पोस्ट ने मचा दिया हंगामा!
'द ट्रेटर्स इंडिया' की विनर उर्फी रियलिटी शोज में अपनी बोल्ड स्टाइल और सच्चाई के लिए जानी जाती हैं. फैशन आइकॉन के रूप में भी वह हमेशा ट्रेंड करती रहती हैं. ऐसे में उनका 'अलायंस' में शामिल होना शो को और ज्यादा रोमांचक बना सकता है.
Also Read
'भरोसा रखो, अलायंस की गेम आपको हुक कर लेगी'
16 जून को प्राइम वीडियो ने 'अलायंस' का पोस्टर जारी किया था. इसमें कुनाल खेमू साफ दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कंटेस्टेंट्स के चेहरे छुपाए गए हैं. इससे रहस्य और बढ़ गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था – 'भरोसा रखो, अलायंस की गेम आपको हुक कर लेगी.'
इस तारीख को शो होगा स्ट्रीम
उर्फी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – 'So excited.' उनका यह रिएक्शन फैंस के लिए और बड़ा संकेत बन गया. 'अलायंस' 26 जून 2026 से प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगा. हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड रिलीज होगा. शो को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है.
कुनाल खेमू जैसे पॉपुलर एक्टर के साथ रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली दिलचस्प गेम्स, स्ट्रैटजी और ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को बांधे रखने वाला लग रहा है. अभी तक शो की पूरी लाइन-अप क्लियर नहीं हुई है. उर्फी के अलावा और कौन-कौन से सेलिब्रिटीज शामिल होंगे, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.