40 हजार से सीधा हो गई 2 लाख, अचानक कैसे बढ़ी उर्फी जावेद की कमाई? TV को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
उर्फी जावेद ने बताया कि उन्होंने जालिम पिता से बचने के लिए घर छोड़ दिया था. मुंबई आकर उन्होंने स्टार बनने का सपना देखा. शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन बिना किसी कनेक्शन के काम मिलना बहुत मुश्किल था.
Uorfi Javed Recalls Surviving: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड स्टाइल और अनोखे आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं. लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में उर्फी ने अपने मुश्किल दिनों की कहानी साझा की.
अचानक कैसे बढ़ी उर्फी जावेद की कमाई?
उन्होंने बताया कि पहले टीवी इंडस्ट्री में उनकी कमाई महज 40 हजार रुपये थी, जो बाद में बढ़कर 2 लाख रुपये तक पहुंच गई. उर्फी ने बताया कि उन्होंने जालिम पिता से बचने के लिए घर छोड़ दिया था. मुंबई आकर उन्होंने स्टार बनने का सपना देखा. शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन बिना किसी कनेक्शन के काम मिलना बहुत मुश्किल था. फिर उन्होंने सोचा कि टीवी में शायद आसानी से मौके मिल जाएंगे. लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली.
टीवी में उर्फी को ज्यादातर छोटे-छोटे साइड रोल ही मिले. काम के घंटे लंबे थे और पेमेंट कम. उन्होंने खुलकर कहा कि टीवी इंडस्ट्री में अच्छा बर्ताव नहीं मिलता. काम करने वालों के साथ सम्मान की कमी रहती है. उर्फी ने बताया कि कई बार उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.
सोशल मीडिया ने बदली किस्मत
जब टीवी से उम्मीद टूटने लगी तो उर्फी ने सोशल मीडिया को अपना प्लेटफॉर्म बनाया. अपने यूनिक और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स से उन्होंने जल्दी ही वायरल होना शुरू कर दिया. लोग उनकी क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस को पसंद करने लगे. धीरे-धीरे ब्रांड्स ने उन्हें नोटिस किया और बड़े-बड़े ऑफर्स आने लगे.
उर्फी ने पॉडकास्ट में बताया- 'टीवी में 40 हजार रुपये कमाती थी, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अब मेरी कमाई 2 लाख तक पहुंच गई है.' सिर्फ पैसे ही नहीं बढ़े, बल्कि उनका आत्मविश्वास और पहचान भी कई गुना बढ़ गई. आज उर्फी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी फेमस हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. घर छोड़ने से लेकर मुंबई में अकेले संघर्ष करने तक का सफर उन्होंने बिना किसी सपोर्ट के तय किया.