menu-icon
India Daily

UK07 Rider अनुराग डोभाल बने पापा, वाइफ रितिका ने राम नवमी पर दिया बच्चे को जन्म; शेयर कर दी पहली झलक

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को घर में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह खुशखबरी शेयर की है.

antima
Edited By: Antima Pal
UK07 Rider अनुराग डोभाल बने पापा, वाइफ रितिका ने राम नवमी पर दिया बच्चे को जन्म; शेयर कर दी पहली झलक
Courtesy: x

मुंबई: UK07 Rider यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है. उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खुशखबरी को शेयर किया.

UK07 Rider अनुराग डोभाल बने पापा

उन्होंने बच्चे के छोटे-छोटे पैरों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल उपहार दिया है.' यह पोस्ट देखते ही फैंस और दोस्तों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात शिशु लड़का है या लड़की, लेकिन परिवार में खुशी का माहौल है.

Ritika Chauhan Story

Ritika Chauhan Story instagram grab

अनुराग डोभाल पिछले कुछ हफ्तों से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने एक वीडियो में डिप्रेशन की बात कही थी और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके कुछ दिन बाद वे इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक भयानक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. 

अनुराग ने अभी तक इस खबर को खुद नहीं किया शेयर

अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. एक्सीडेंट के बाद रितिका अस्पताल आईं और उनका वीडियो भी वायरल हुआ था. इन सारी परेशानियों के बीच बच्चे का जन्म परिवार के लिए नई उम्मीद और खुशी लेकर आया है. अनुराग ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस खबर को खुद शेयर नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस बहुत खुश हैं. कई लोगों ने लिखा कि आखिरकार उनके पसंदीदा यूट्यूबर की जिंदगी में कुछ अच्छा हुआ है.

अनुराग डोभाल अपने बाइकिंग और व्लॉगिंग कंटेंट के लिए मशहूर हैं. बिग बॉस 17 में भी उन्होंने अपनी बोल्ड और साहसी छवि बनाई थी. उनकी शादी रितिका चौहान से पिछले साल हुई थी. दोनों लंबे समय से साथ थे और गर्भावस्था की खबर सितंबर 2025 में आई थी. रितिका ने पहले भी कहा था कि परिवार की परेशानियों और ऑनलाइन चर्चाओं का असर उनके बच्चे पर पड़ रहा है. इसीलिए वह परिवार से अलग रह रही थी.