menu-icon
India Daily

'रिकॉर्ड्स तोड़ के घुसेगा', करण जौहर ने 'धुरंधर 2' देख आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल, जानें रणवीर सिंह को लेकर क्या कहा?

करण जौहर ने निर्देशक आदित्य धर की खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि फिल्म में हर छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान दिया गया है. दुश्मन के किरदार को भी इंसानी नजरिए से दिखाया गया है, जिसकी बैकस्टोरी बहुत लेयर्ड है. फिल्म की साउंडस्केप, क्राफ्ट और पूरी सिनेमैटिक पावर आदित्य धर की निर्देशन क्षमता को साबित करती है. 

antima
Edited By: Antima Pal
'रिकॉर्ड्स तोड़ के घुसेगा', करण जौहर ने 'धुरंधर 2' देख आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल, जानें रणवीर सिंह को लेकर क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज की चर्चा जोरों पर है. फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों और सितारों दोनों की तारीफ बटोर रही है. अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी फिल्म देखने के बाद दिल खोलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ देशभक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा गहरी और भावनात्मक है. 

फिल्म 'धुरंधर 2' को देख करण जौहर ने की तारीफ

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा- 'टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति की चर्चा तो चलती रहेगी… लेकिन धुरंधर 2 इससे कहीं ज्यादा है.' उन्होंने रणवीर सिंह के किरदार जस्कीरत की पिछली कहानी को 'दिल दहला देने वाली' बताया. फिल्म में जस्कीरत मातृभूमि के लिए जो बलिदान देते हैं, वह बहुत ही मार्मिक है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने निर्देशक आदित्य धर की खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि फिल्म में हर छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान दिया गया है. दुश्मन के किरदार को भी इंसानी नजरिए से दिखाया गया है, जिसकी बैकस्टोरी बहुत लेयर्ड है. फिल्म की साउंडस्केप, क्राफ्ट और पूरी सिनेमैटिक पावर आदित्य धर की निर्देशन क्षमता को साबित करती है. 

'ये नया डायरेक्टर है!!! बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ेगा'

करण ने उन्हें 'अद्भुत और शानदार फिल्मकार' बताया. करण जौहर का कहना है कि आदित्य धर ने मुख्यधारा की सिनेमा की बार को नहीं सिर्फ ऊंचा उठाया है, बल्कि एक नया मानक ही बना दिया है. उन्होंने लिखा- 'ये नया डायरेक्टर है!!! बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ेगा और नये रिकॉर्ड भी बनाएगा!!' 

'तुम सच्चे धुरंधर मूवी स्टार हो'

रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए करण जौहर ने कहा कि धुरंधर 2 उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है. उन्होंने लिखा, 'और और और @ranveersingh तू क्या है यार? हर आंसू, हर चुप्पी भरी नजर और हर कदम में स्वैग के साथ तुम साबित करते हो कि तुम महान कलाकार हो. तुम सच्चे धुरंधर मूवी स्टार हो!'

अपने नोट के अंत में करण जौहर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि फिल्म देखते हुए उन्हें 70 के दशक की शुद्ध और मजबूत हिंदी सिनेमा की याद आ गई, जब वे सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखकर घर लौटते थे. उस समय सपना देखते थे कि एक दिन वे खुद इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगे. आज वे इस फ्रेटर्निटी का हिस्सा हैं और धुरंधर 2 ने उन्हें इस बात पर गर्व और आभार महसूस कराया.

फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का अनोखा मिश्रण है. करण जौहर की यह तारीफ फिल्म के लिए एक बड़ा प्रमोशन साबित हो रही है. दर्शक भी फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.