menu-icon
India Daily

रेव पार्टी में पकड़ी गईं दो हिरोइन, ड्रग्स के नशे में थीं धुत, पुलिस ने कर दिया भंडाफोड़

एक हफ्ते पहले पुलिस ने बेंगलुरु में हो रहे रेव पार्टी में छापा मारा था उसमें खबरों के मुताबिक 73 पुरुष और 30 महिलाएं हैं. इस पार्टी में दो एक्ट्रेसेस के भी नाम है.

India Daily Live
रेव पार्टी में पकड़ी गईं दो हिरोइन, ड्रग्स के नशे में थीं धुत, पुलिस ने कर दिया भंडाफोड़

Bengaluru Rave Party: बेंगलुरु पुलिस ने इस हफ्ते फार्महाउस में हो रहे रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था. इस पार्टी में कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया है. अब पुलिस ने बताया कि इस पार्टी में तेलुगू एक्ट्रेस हेमा और आशी रॉय का नाम भी शामिल है. इनकी ड्रग जांच करवाई गई थी जो कि अब पॉजीटिव आई है. एक हफ्ते पहले पुलिस ने बेंगलुरु में हो रहे रेव पार्टी में छापा मारा था उसमें खबरों के मुताबिक 73 पुरुष और 30 महिलाएं हैं. सबका पुलिस ने ब्लड सैंपल लिया था जिसमें 59 पुरुष और 27 महिलाओं का ब्लड ड्रग सैंपल Positive आया था.

59 पुरुष और 27 महिलाओं के ब्लड में ड्रग होने की पुष्टि हुई है. इसका मतलब पूरी पार्टी में 103 लोग थे जिसमें से 86 लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया था. अब सेंट्रल क्राइम ब्रांच इन 86 लोगों नोटिस जारी कर समन करने वाली है जिन्होंने ड्रग का सेवन किया था. आपको बता दें कि पहले ये मामला इलेक्ट्रानिक पुलिस के अंडर था लेकिन अब इस मामले को हेब्बागोडी पुलिस को ट्रांसफर किया गया. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने 14.40 ग्राम MDMA गोलियां,  छह ग्राम हाइड्रो कैनबिस, 1.16 ग्राम MDMA क्रिस्टल, कोकीन लगा 500 रुपये का नोट, पांच ग्राम कोकीन, ग्राम हाइड्रो गांजा, दो गाड़ी, पांच मोबाइल फोन, 1.5 करोड़ रुपये के म्यूजिम सिस्टम आदि जब्त किया है.

आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने 20 मई को एक रेव पार्टी में छापा मारा था जहां पर 103 लोगों को पुलिस ने धर धबोचा था. यह रेव पार्टी जन्मदिन के नाम पर कई सालों से आयोजित किया जा रहा था. इस छापेमारी में जो एक्ट्रेस पकड़ी गई हैं उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का नहीं पता था कि अंदर क्या हो रहा है.