'ये तो सिर्फ बाल हैं मम्मा...', कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने रोती मां से कह दी बड़ी बात
हिना खान इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा लिए हैं. हिना खान का ये वीडियो आपको इमोशनल कर देगा आप भी अभिनेत्री का ये वीडियो एक बार देखें.
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वह समय-समय पर फैंस को इससे जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस का अभी ट्रिटमेंट चल रहा है जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. अब Hina Khan ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बाल कटवा लिया है. इस वीडियो में हिना खान की मां काफी ज्यादा इमोशनल हो गई है और वह काफी रो रही हैं. इस दौरान हिना खान हिम्मत रखे हुए अपनी मां को समझा रही है कि ये सिर्फ बाल हैं.
दरअसल, हिना खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने बाल कटवा रही हैं. कैंसर के कारण अभिनेत्री को अपने बड़े बाल कटवाने पड़े क्योंकि कीमोथेरेपी के कारण बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान कितनी हिम्मत के साथ अपने बाल कटवाती हैं और वहीं उनकी मां रो रही हैं जिनको एक्ट्रेस समझाती हैं कि बाल ही तो है. तुमने भी तो कई बार कंधे तक बाल कटवाए हैं.
हिना खान ने कटवाए अपने बाल
वहीं इस वीडियो में हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की भी आवाज सुनाई देती हैं और वह हिना की मम्मी को शांत कराते हैं. हिना के इस वीडियो में उनके हेयर स्टाइलर पहले उनको खुद अपने बाल काटने को कहते हैं फिर वह हिना की हेयरस्टाइल बना देते हैं. बाल भले ही छोटे हुए हैं लेकिन हिना का आत्मविश्वास उतना ही है और वह इसमें भी बेहद सुंदर दिख रही हैं.
इस वीडियो को शेयर कर हिना खान ने बताया कि इसके बाद उनकी मां कितनी ज्यादा इमोशनल हुईं, वहीं हिना ने इस दौरान अपनी मां, ब्वॉयफ्रेंड रॉकी और हेयर स्टाइलिस्ट सचिन का धन्यवाद किया कि वो इतने मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं.