'पीके हो या महाराज..' इन ढोंगी बाबाओं की बॉलीवुड ने खोली पोल


Priya Singh
04 Jul 2024

ढोंगी बाबा के लिए गुस्सा

    अभी हाल ही में जो हाथरस में कांड हुआ है उसके बाद हर किसी के मन में इन ढोंगी बाबाओ के लिए गुस्सा है.

बाबाओ का पर्दाफाश

    समय-समय पर इन बाबाओ पर बॉलीवुड ने फिल्में भी बनाई है और इनका पर्दाफाश किया है.

फिल्में और वेब सीरीज

    तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं.

'महाराज'

    सबसे पहले तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'महाराज' तो आप सबने देख ही ली होगी. इसमें भी दिखाया गया है कि कैसे एक बाबा लोगों के विश्वास का फायदा उठाता है और उनकी बहनों और बेटियों के साथ गलत काम करता है.

'ओएमजी'

    अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी' जो कि पाखंडी बाबाओं की कहानी दिखाता है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती बाबा के रोल में दिखे.

पीके

    साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके जहां भगवान के नाम हो रही धांधली के बारे में दिखाया गया है. इसमें सौरभ शुक्ला ने तपस्वी महाराज की भूमिका निभाई है.

सिर्फ एक बंदा काफी है

    मनोज बाजपेई की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है जिसमें आशाराम बापू की कहानी को दिखाा गया है.

आश्रम

    बॉबी देओल की आश्रम ने तो सबके दिलों में घर कर लिया है. इसमें बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है.

More Stories