टीवी अभिनेता मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, 77 वर्ष की उम्र में मां का हुआ निधन
मनीष पॉल को बहुत बड़ा सदमा लगा है. उनकी मां उर्मिल पॉल का दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. नीष पॉल ने इस दुखद खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया है.
Maniesh Paul Mother Passes Away: टीवी अभिनेता और लोकप्रिय होस्ट मनीष पॉल को बहुत बड़ा सदमा लगा है. उनकी मां उर्मिल पॉल का दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उर्मिल पॉल का देहांत हो चुका है, लेकिन उनकी मृत्यु का सही कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.
मनीष पॉल ने इस दुखद खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया है. उनके फैंस और मनोरंजन जगत के लोग इस खबर से काफी सदमे में हैं. मनीष अक्सर अपनी मां के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक हो जाते थे, इसलिए यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए और भी दुखद है.
मां के साथ आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
मनीष पॉल ने अपनी मां उर्मिल पॉल के साथ आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट मदर्स डे के मौके पर शेयर किया था. उस पोस्ट में मनीष अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर में नजर आए थे. इसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल और बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की थीं. पोस्ट के कैप्शन में मनीष ने लिखा था- 'मेरी मां और मेरे बच्चों की मां. हैप्पी मदर्स डे. थैंक यू फॉर एवरीथिंग.' यह पोस्ट उनके फॉलोअर्स के बीच काफी पसंद की गई थी. मनीष अक्सर अपनी मां को अपनी जिंदगी की मजबूत स्तंभ बताते थे.
Also Read
मां के साथ गहरा रिश्ता
मनीष पॉल ने कई बार अपने इंटरव्यू और शो में अपनी मां के साथ अपने रिश्ते की बात की है. साल 2020 में जब कोविड-19 लॉकडाउन चल रहा था, तब मनीष ‘सा रे गा मा पा लिल चैंप्स’ के एक एपिसोड में अपनी मां का सरप्राइज वीडियो मैसेज देखकर भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया था कि मां से दूर रहना उनके लिए सबसे मुश्किल समय था.