विजय के CM बनते ही खिला तृषा कृष्णन का चेहरा, थलपति की मां को लगाया गले; देखें वायरल वीडियो
आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में TVK के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.इस मौके पर साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को विजय की मां का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है.
मुंबई: आज रविवार 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिल सुपरस्टार और TVK के प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह था. इस मौके पर साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन खुशी से फूली नहीं समा रही थीं. बताते चले की इस समारोह में विजय ने 2026 के चुनावों में अपनी पार्टी की जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस मौके पर तृषा के साथ उनकी मां, उमा कृष्णन भी शामिल थीं, जो इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आ रही थीं.
इस कार्यक्रम के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में से एक में तृषा कृष्णन को विजय की मां का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा एक्ट्रेस की मां, उमा कृष्णन को भी इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ प्यार से गले मिलते हुए देखा गया.
साड़ी और गजरे में पहुंची तृषा कृष्णन
तृषा टील और सुनहरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने सुनहरे कढ़ाई वाला क्रीम रंग का ब्लाउज पहना था. उन्होंने अपने लुक को चमेली के फूलों, हीरे के गहनों के सेट और लाल पत्थरों से जड़े आभूषणों के साथ पूरा किया. एक्ट्रेस ने अपने बालों का जूड़ा बनाकर उसे गजरे से सजाया था और हल्का मेकअप किया था. इसके साथ ही उनकी खिली हुई मुस्कान और साफ दिख रही खुशी ने उनके पूरे लुक में और भी ज्यादा चमक ला दी.
Also Read
- '10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी
- बिंदी-गजरा-साड़ी पहनकर थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा कृष्णन, छा गया लुक
- Mothers Day 2026: कोई 35 तो कोई 40... मां बनने के बाद भी इन एक्ट्रेसेस ने करियर ने पकड़ी रफ्तार, नहीं कम हुआ ग्लैमर
तृषा कृष्णन और विजय के रिश्ते के बारे में
तृषा और विजय आज भी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बने हुए हैं. दोनों ने 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी फ़िल्मों में एक साथ काम किया है. पिछले कुछ महीनों से, इन दोनों की गहरी दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रही है. इन दोनों सितारों को लेकर ऑनलाइन अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने इन अटकलों पर किसी तरह का जवाब दिया है.