विजय के CM बनते ही रूमर्ड ‘GF’ तृषा कृष्णन का आया पहला रिएक्शन, थलपति के 'राजतिलक' पर दी दिलचस्प बधाई; जानिए क्या कहा?

विजय के मिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने रिएक्शन के साथ तमिलनाडु के लोगों को बधाई भी दी है.

Social Media
Babli Rautela

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में अफवाह है कि वह विजय को डेट कर रही हैं. आज रविवार (10 मई) को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में वह शामिल हुईं थी. यह समारोह 2026 के चुनावों में उनकी पार्टी की शानदार जीत के बाद आयोजित किया गया था. इस हाई-प्रोफाइल राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान, तृषा ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को नीली सिल्क की साड़ी पहने, गजरे से सजे लो-बन वाले हेयरस्टाइल में खुशी से झूमते हुए देखा गया. एक्ट्रेस के साथ उनकी मां, उमा कृष्णन भी दिखाई दी.

विजय के CM बनने पर तृषा का रिएक्शन

कार्यक्रम के बाद, जब तृषा स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं, तो मीडियो से बात की. बातचीत में उनसे विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ लेने पर उनका रिएक्शन पूछा गया. अपनी मुस्कान रोक न पाने वाली और साफ तौर पर शरमाती हुई एक्ट्रेस ने  मीडिया से कहा, 'मैं बहुत खुश हूं.' उनसे आगे पूछा गया कि क्या उनके पास तमिलनाडु के उन लोगों के लिए कोई संदेश है जिन्होंने विजय का साछ दिया. इस सवाल के जवाब पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'हां, बधाई हो.'

मतदान के दिन दिखाई स्याही वाली उंगली

23 अप्रैल को मतदान के दिन भी तृषा ने काफी हलचल मचाई थी. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली का निशान दिखाते हुए पोस्ट शेयर की थी. हालांकि तस्वीर देखने में साधारण लग रही थी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उस बैकग्राउंड म्यूजिक पर गया जो उन्होंने इस पोस्ट के लिए चुना था.

एक्ट्रेस ने विजय के साथ अपनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, 'घिल्ली' का गाना 'अर्जुनर विल्लु' इस्तेमाल किया था. इंटरनेट यूजर्स ने बाद में बताया कि गाने का वह हिस्सा जिसमें सीटियों की आवाज थी उसे क्लिप से हटा दिया गया था.