Assam Assembly Election 2026

विजय के साथ डेटिंग अफवाहों पर तृषा कृष्णन ने शेयर की पोस्ट, क्या हिंट देना चाहती हैं एक्ट्रेस?

साउथ सिनेमा में एक बार फिर हलचल मच गई है जब तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. यह पोस्ट उस समय सामने आया है जब उनके और विजय के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक ही नाम चर्चा में है और वह है तृषा कृष्णन. उनकी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों में नई बहस छेड़ दी है. यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है जब उनका नाम साउथ एक्टर विजय के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं.

हालांकि इन अफवाहों पर अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तृषा का यह पोस्ट लोगों को कई तरह के संकेत देता नजर आ रहा है.

तृषा कृष्णन की पोस्ट ने मचाई 

रविवार को तृषा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक कोट साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने जीवन के उस मोड़ की बात की जहां व्यक्ति बहस करने के बजाय शांति को चुनता है. उनका संदेश साफ तौर पर यह बताता है कि अब वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता देती हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हर किसी को अपनी ऊर्जा देना जरूरी नहीं होता.

Vijay and Trisha Krishnan -India Daily Instagram

इसके साथ ही उन्होंने एक और लाइन साझा की जिसमें कहा गया कि प्यार के बिना जीवन अधूरा है. इस लाइन को उन्होंने सच बताया, जिससे फैंस और ज्यादा उत्सुक हो गए कि आखिर वह किस ओर इशारा कर रही हैं.

विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चा क्यों तेज हुई

विजय और तृषा कृष्णन लंबे समय से साउथ सिनेमा की पसंदीदा जोड़ी रहे हैं. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा सराहा गया है. लेकिन हाल ही में इन दोनों के नाम को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा कथित तौर पर तलाक की अर्जी देने की खबर सामने आई.

रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिका में शादी टूटने की वजह के रूप में मानसिक दूरी और कथित अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है.