'Toxic' के ट्रेलर में दिखीं संजीदा शेख! यश की फिल्म में कैमियो करेंगी एक्ट्रेस, किरदार पर बना सस्पेंस
यश की टॉक्सिक के ट्रेलर में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस संजीदा शेख की छोटी सी झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. 'Dhamaal 4' और 'Heeramandi' जैसी फिल्मों सीरीज में नजर आ चुकीं संजीदा इस एक्शन थ्रिलर में कैमियो करती दिखाई देंगी, हालांकि उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी सस्पेंस बरकरार रखा है.
मुंबई: यश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज है. ट्रेलर में जहां यश के दमदार अवतार और फिल्म की ग्रैंड विजुअल दुनिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं एक ऐसी एक्ट्रेस की छोटी सी झलक भी देखने को मिली, जिसे शायद कई लोगों ने पहली नजर में नोटिस नहीं किया. यह एक्ट्रेस हैं संजीदा शेख. 'Dhamaal 4' और 'Heeramandi: The Diamond Bazaar' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं संजीदा शेख 'Toxic' में कैमियो करती दिखाई देंगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
ट्रेलर में कुछ सेकंड की झलक ने खींचा ध्यान
'Toxic' के ट्रेलर में कई तेज तर्रार एक्शन सीक्वेंस और अलग अलग किरदारों की झलक दिखाई गई है. इन्हीं शॉट्स के बीच संजीदा शेख भी कुछ पलों के लिए नजर आती हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भले ही बेहद छोटी है, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैंस की नजरें पहले से ही टिकी हुई थीं. ऐसे में संजीदा की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उनके रोल को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.
क्या होगा संजीदा शेख का किरदार?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि संजीदा शेख फिल्म में किस किरदार को निभा रही हैं. ट्रेलर में उनकी झलक तो दिखाई गई है, लेकिन उनके किरदार की पहचान या कहानी में उनकी भूमिका को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया है. मेकर्स ने संभवत: उनके किरदार को जानबूझकर सीक्रेट रखा है, ताकि फिल्म देखने के दौरान दर्शकों को सरप्राइज मिल सके.
Also Read
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही 'Toxic' में यश मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है. कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया का किरदार निभा रही हैं, जबकि नयनतारा यश की बहन के रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं. अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के किरदारों को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
संजीदा शेख के हालिया प्रोजेक्ट्स
संजीदा शेख पिछले कुछ समय से टीवी के साथ साथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी लगातार काम कर रही हैं. वह 'Heeramandi: The Diamond Bazaar' में नजर आई थीं, जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया था. इसके अलावा उन्होंने 'Fighter', 'Ikka' और हालिया फिल्म 'Dhamaal 4'में भी काम किया है. ऐसे में 'Toxic' उनके करियर में एक और बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर जुड़ गई है.