menu-icon
India Daily

'प्लीज ऐसा मत करना...', Toxic रिलीज होते ही फैंस से किस चीज की डिमांड कर रहे हैं यश? शेयर की पोस्ट

टॉक्सिक के रिलीज डे पर यश ने फैंस से खास अपील की है. 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को लेकर एक्टर ने दर्शकों से सिनेमाघर के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर न करने और स्पॉइलर्स से बचने की अपील की. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
'प्लीज ऐसा मत करना...', Toxic रिलीज होते ही फैंस से किस चीज की डिमांड कर रहे हैं यश? शेयर की पोस्ट
Courtesy: Social Media

मुंबई: यश के फैंस के लिए आखिरकार वह दिन आ गया जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था. KGF के बाद एक्टर यश करीब चार साल के अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटे हैं. उनकी नई फिल्म Toxic आज 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के शुरुआती शोज सुबह से ही शुरू हो गए हैं और कई जगहों पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में यश और उनकी पूरी टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

रिलीज से पहले यश ने शेयर किया खास पोस्ट

फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले यश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने Toxic की पूरी टीम की ओर से दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. यश ने बताया कि Toxic सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि कई सालों की मेहनत का नतीजा है. फिल्म को बनाने में कलाकारों से लेकर तकनीशियनों और पूरी क्रू टीम ने लंबे समय तक मेहनत की है. उन्होंने कहा कि टीम चाहती है कि दर्शकों को फिल्म का वही अनुभव मिले, जिसके लिए इसे बड़े पर्दे पर बनाया गया है. उनके मुताबिक यह ऐसी फिल्म है जिसे दर्शकों के साथ सिनेमाघर में देखने के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यश ने फैंस से की स्पॉइलर नहीं शेयर करने की अपील

यश ने अपने पोस्ट में फिल्म देखने जा रहे दर्शकों से एक खास अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर न किया जाए. एक्टर ने खास तौर पर फिल्म के अहम हिस्सों और स्पॉइलर्स को ऑनलाइन शेयर नहीं करने की अपील की. उनका कहना है कि जो दर्शक बाद में फिल्म देखने जाएंगे, उन्हें भी कहानी का अनुभव उसी तरह मिलना चाहिए जैसे पहले दर्शकों को मिला.

यश की इस अपील का मकसद फिल्म की कहानी और उसके अहम पलों को दर्शकों के लिए सुरक्षित रखना है. रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े वीडियो तेजी से फैलने का खतरा रहता है. ऐसे में एक्टर ने अपने फैंस से जिम्मेदारी दिखाने की अपील की है.

एडवांस बुकिंग के लिए फैंस का जताया आभार

यश ने Toxic की एडवांस बुकिंग को मिले रिस्पॉन्स के लिए भी दर्शकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए लोगों का प्यार और उत्साह टीम के लिए बेहद खास है. फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा काफी तेज हो गई थी. एडवांस बुकिंग में भी कई जगहों पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. अब फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी बॉक्स ऑफिस यात्रा पर सबकी नजर है.

यश के पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपना उत्साह जाहिर किया. कई फैंस ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा कि वह हमेशा की तरह शानदार हैं. कुछ फैंस ने फिल्म देखने की अपनी एक्साइटमेंट शेयर की, जबकि कई लोगों ने फायर इमोजी के साथ अपना प्यार दिखाया. यश के चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर फैंस में खास उत्साह नजर आ रहा है.