Weather IMD

'Toxic' से सामने आया 'लेडीज गैंग' का धमाकेदार लुक, नयनतारा का रौब तो कियारा का दिखा बोल्ड अवतार, फैंस बोले- 'आग लगा दी'

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की नई झलक सामने आते ही चर्चा छा गई है. फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने 'लेडीज एंड जेंटलमैन' टीजर जारी किया है.

X
Antima Pal

Toxic A Fairy Tale for Grown Ups: रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की नई झलक सामने आते ही चर्चा छा गई है. फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने 'लेडीज एंड जेंटलमैन' टीजर जारी किया है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के खास लुक की झलक दिखाई गई है.

'Toxic' से सामने आया 'लेडीज गैंग' का धमाकेदार लुक

टीजर में यश तो पूरे समय छाए हुए हैं, लेकिन इन सभी अभिनेत्रियों के छोटे-छोटे पावरफुल और ग्लैमरस अवतार ने फैंस को रोमांचित कर दिया. नयनतारा का एक्शन वाली स्टाइल, कियारा का बोल्ड और ग्लैमरस लुक, तारा सुतारिया का अनोखा अंदाज और हुमा-रुक्मिणी के भी आकर्षक मोमेंट्स लोगों को पसंद आए. हालांकि ये सभी सीन बहुत कम समय के लिए दिखाए गए हैं, जिसे फैंस 'ब्लिंक एंड मिस' मोमेंट्स बता रहे हैं.



यश का दबदबा, हीरोइनों की झलक

मंगलवार को यश ने खुद हिंट दिया था कि अब फीमेल कास्ट की खूबसूरत झलक दिखाई जाएगी. लेकिन बुधवार को जारी टीजर में फिर से यश ही सबसे ज्यादा नजर आए. फिल्म के प्रमोशन में अब तक यश पर ही ज्यादा फोकस रहा है. इस टीजर में भी यश का एक्शन, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस पूरे समय हावी रहा.

टीजर में यश और कियारा के बीच बोल्ड सीन की झलक दिखाई गई है. इसी तरह यश और तारा के इंटिमेट मोमेंट्स भी संकेत दिए गए हैं. अभी फिल्म में इन अभिनेत्रियों के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जितना दिखा है उससे ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

26 अगस्त को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म पहले दो बार रिलीज डेट टाल चुकी है. अब इसे 26 अगस्त 2026 को थिएट्रिकल रिलीज किया जाएगा. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. नयनतारा का एक्शन अवतार खासा पसंद किया जा रहा है. 'टॉक्सिक' को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं. यश के धमाकेदार स्टाइल, स्टार कास्ट और गीतू मोहनदास के डायरेक्शन के कारण यह फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने वाली मानी जा रही है.