menu-icon
India Daily

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, मां बनने की खुशी में इठलाईं एक्ट्रेस, फिटनेस की टेंशन छोड़ की मस्ती

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मां बनने की खुशी में डूबी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा- 'My six pack. I'll see you when I see you.'

antima
Edited By: Antima Pal
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, मां बनने की खुशी में इठलाईं एक्ट्रेस, फिटनेस की टेंशन छोड़ की मस्ती
Courtesy: X

Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मां बनने की खुशी में डूबी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा- 'My six pack. I'll see you when I see you.' यह पहली बार है जब सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है.

तस्वीर में सामंथा का छोटा सा बेबी बंप साफ दिख रहा है. फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री अब अपनी इस नई 'सिक्स पैक' को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. फैंस इस पोस्ट पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट्स में लोग उन्हें बेस्ट विशेस दे रहे हैं और मां बनने वाली इस खूबसूरत जर्नी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu Instagram Story

मैटरनिटी लीव की घोषणा

कुछ दिन पहले हैदराबाद में अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगाराम' की सफलता पर आयोजित इवेंट में सामंथा ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की. मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा- 'सॉरी गाइज, एक और छोटा सा ब्रेक लेना पड़ेगा. मुझे अब मैटरनिटी लीव लेनी है. लेकिन मैं बहुत खुश हूं.' उनके इस ऐलान के साथ पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. फिल्म की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने भी पहले ही इस खबर की पुष्टि कर दी थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म की सफलता के समय यह खुशखबरी आना और भी खास है. सामंथा अभी काम से ब्रेक पर हैं और मां बनने की तैयारी में व्यस्त हैं. 

दिसंबर 2025 में हुई शादी

सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में 'द फैमिली मैन' सीरीज के क्रिएटर राज निदिमोरू के साथ शादी की थी. 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में दोनों ने पारंपरिक भूत शुद्धि विवाह रस्म के साथ विवाह किया. यह शादी काफी गोपनीय तरीके से परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई, जिससे दोनों की खुशी दोगुनी हो गई है.