US Israel Iran War

Toxic First Song Tabaahi: कियारा आडवाणी और यश की जबरदस्त केमिस्ट्री, 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' आउट

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है. कुछ देर पहले जारी हुए इस गाने ने फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है.

X
Antima Pal

Toxic First Song Tabaahi: साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है. कुछ देर पहले जारी हुए इस गाने ने फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है, जो स्क्रीन पर देखते ही बनती है.

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' आउट

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के पहले गाने 'तबाही' को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. गाने की धुन, डांस मूव्स और दोनों कलाकारों का स्टाइलिश लुक इसे तुरंत हिट बनाने वाला लग रहा है.



कैसी है केमिस्ट्री?

'तबाही' गाने में यश अपने मर्दाना अंदाज और एक्शन स्टाइल में नजर आ रहे हैं, वहीं कियारा आडवाणी ग्लैमरस लुक और स्मार्ट डांस के साथ पूरी तरह मैच कर रही हैं. दोनों के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री गाने को और भी आकर्षक बना रही है. गाने का म्यूजिक, बीट और विजुअल्स युवा पीढ़ी को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर गाने की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया है.

बोल्ड अवतार में दिखाई देंगे यश

फिल्म 'टॉक्सिक' को एक एक्शन थ्रिलर के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें रोमांच, एक्शन और कुछ रोमांटिक पलों का भी मिश्रण है. यश इस फिल्म में एक अलग और बोल्ड अवतार में दिखाई देंगे. कियारा आडवाणी के साथ यह उनकी पहली बड़ी जोड़ी है, जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म में एक्शन सीक्वेंस, शानदार लोकेशन्स

निर्देशक गीतू मोहनदास ने पहले ही फिल्म को 'ग्रोन-अप्स फेयरी टेल' का नाम दिया है. इसका मतलब है कि कहानी बच्चों वाली फेयरी टेल नहीं, बल्कि बड़े दर्शकों के लिए रोमांच और ट्विस्ट से भरी हुई है. फिल्म में एक्शन सीक्वेंस, शानदार लोकेशन्स और मजबूत कहानी होने की उम्मीद है.

26 अगस्त को देगी दस्तक

'तबाही' गाने के रिलीज के साथ फिल्म की हाइप और बढ़ गई है. अभी गाने को लेकर अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग कह रहे हैं कि अगर गाना इतना पावरफुल है तो पूरी फिल्म कितनी धांसू होगी. अब नजर 26 अगस्त पर है, जब 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.