Toxic English Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर हॉलीवुड को दे रहा टक्कर, फैन्स बोले- 'हिंदी वाले से लाख गुना बेहतर...'

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दर्शकों का कहना है कि यह ट्रेलर हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के वर्जन से कहीं बेहतर लग रहा है. कई यूजर्स ने इसे ग्लोबल लेवल का प्रमोशन बताया है.

X
Antima Pal

Toxic English Trailer: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दर्शकों का कहना है कि यह ट्रेलर हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के वर्जन से कहीं बेहतर लग रहा है. कई यूजर्स ने इसे ग्लोबल लेवल का प्रमोशन बताया है.

'टॉक्सिक' के इंग्लिश ट्रेलर ने मचाया तहलका

फिल्म 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंथ जैसी स्टार्स हैं. यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई है. बाद में इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब किया गया है. यश ने खुद सोशल मीडिया पर इंग्लिश ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि टॉक्सिक एक बड़े लोगों की परी कथा है. ट्रेलर अब उपलब्ध है और बुकिंग जल्द शुरू होगी. फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


कुछ दिन पहले भारतीय भाषाओं का ट्रेलर आया था, जिस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली थीं. लेकिन इंग्लिश ट्रेलर ने लोगों को ज्यादा प्रभावित किया. एक यूजर ने लिखा कि इंग्लिश ट्रेलर हिंदी वाले से बेहतर क्यों लग रहा है. दूसरे ने कहा कि फिल्म सीधे इंग्लिश में शूट की गई है, डब नहीं की गई, इसलिए यह सही फैसला था. इससे फिल्म सच में ग्लोबल रिलीज जैसी लगती है. कई लोगों ने इसके इंटरनेशनल विजुअल्स की तारीफ की.

फिल्म को पहले मार्च में रिलीज होना था, फिर जून में शिफ्ट किया गया. अब आखिरकार 26 अगस्त 2026 की तारीख तय हुई है. दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं. 'टॉक्सिक' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है. ट्रेलर में यश का अंदाज और कहानी का टोन लोगों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस अपनी राय साझा कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार बढ़ा रहे हैं. इंग्लिश वर्जन ने फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में मदद की है.