Toxic Cast Fees: 'टॉक्सिक' के लिए यश ने लिए 50 करोड़? कियारा और नयनतारा की फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप

रिपोर्ट्स के मुताबिक यश इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं. उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है. वे फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं.

X
Antima Pal

Toxic Cast Fees: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज हुआ. निर्देशक गीतू मोहनदास की इस डार्क और दिलचस्प फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. अब फिल्म के कलाकारों की सैलरी के बारे में भी खबरें सामने आ रही हैं.

'टॉक्सिक' के लिए यश ने लिए 50 करोड़?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यश इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं. उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है. वे फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, यश ने फिल्म को गीतू मोहनदास के साथ मिलकर लिखा भी है और प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़े हुए हैं.



कियारा अडवाणी फिल्म में नादिया का रोल कर रही हैं. उनकी फीस करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अगर ये आंकड़ा सही है तो उनकी सैलरी नयनतारा से भी ज्यादा हो सकती है.

नयनतारा गंगा का किरदार निभा रही हैं. उनकी फीस 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. ट्रेलर में उनका गन वाला लुक काफी चर्चा में है.

रुक्मिणी वसंत मेलिसा का रोल कर रही हैं. उनकी फीस 3 से 5 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. हुमा कुरैशी एलिजाबेथ और तारा सुतारिया रेबेका का किरदार निभा रही हैं. दोनों की फीस 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

ये सारे आंकड़े सिर्फ इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. फिल्म की टीम या कलाकारों ने इन्हें आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है. इसलिए इन्हें सिर्फ खबर के रूप में ही समझना चाहिए. फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा अडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम हैं. 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.