जिस पाकिस्तानी फिल्म ने कमाए हैं 8300 करोड़, बैन के बाद अब भारत में भी होने वाली है रिलीज
पाकिस्तान की एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिसने वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई की लेकिन फिर भी इसको भारत में बैन किया गया था. लेकिन अब खबरों की मानें तो इसको दोबारा से भारत में रिलीज किया जाएगा तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है?
वैसे तो हमने आपको बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बारे में काफी कुछ बता दिया लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान की एक फिल्म के बारे में बताएंगे जो कि भले ही कम बजट में बनी थी लेकिन कमाई में इसने सबको पीछे छोड़ दिया. हालांकि, इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था लेकिन अब खबरों की मानें तो इसको दोबारा से भारत में रिलीज किया जाएगा तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है?
दरअसल, सिर्फ 45 करोड़ के बजट में बनी पाकिस्तनी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की बात कर रहे हैं. यह फिल्म पिछले साल यानि 2023 में रिलीज हुई थी. लेकिन इस फिल्म को भारत में रिलीज करने से रोक दिया गया था. फिल्म ने काफी तगड़ी कमाई की थी. इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 8300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
फवाद खान फिल्म
'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ जिसमें फवाद खान और एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में नजर आए थे. दोनों के अलावा फिल्म में हमजा अब्बासी, गौहर रशीद, हुमैमा मलिक, अदनान जाफर, शमून अब्बासी, और अली अजमत जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे.
bollywood आपको जानकर हैरानी होगी कि फवाद और माहिरा की की इस फिल्म ने 10 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फवाद और माहिरा की केमेस्ट्री को देख थिएटर में जोर-जोर से तालियां बजी थी. अब ऐसे में अगर फिल्म भारत में रिलीज होती है तो ये कितनी कमाई करती हैं ये देखना बाकी है. आपको बता दें कि इसको लेकर अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
और पढ़ें
- Justin Trudeau: खतरे में कनाडा की सरकार, सहयोगी ने समर्थन लिया वापस; अब क्या करेंगे जस्टिन ट्रूडो?
- Duleep Trophy 2024: Shreyas Iyer फ्लॉप..टीम की हालत भी खराब, 76 रन पर गंवा दिए 7 विकेट, अब आखिरी उम्मीद बचा ये खिलाड़ी
- नई मूर्ति बनाने का वादा, जनता से माफी, फिर क्यों शिवाजी की मूर्ति पर महाराष्ट्र में भड़का है हंगामा?