T20 World Cup 2026

आ गया 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का धांसू ट्रेलर, एक-एक सीन को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. जी हां 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है. इस ट्रेलर का एक-एक सीन देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए है.

x
Antima Pal

मुंबई: 'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो पहले पार्ट की तरह ही विवादास्पद और दमदार है. 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब इसका सीक्वल कई राज्यों की कहानियां लेकर आ रहा है. ट्रेलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की घटनाओं को दिखाया गया है, जहां धार्मिक कन्वर्जन और लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर फोकस है.

आ गया 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का धांसू ट्रेलर

फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी से होती है कि अगले 25 सालों में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है. फिर कहानी राजस्थान में जाती है, जहां एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में अपनी 16 साल की बेटी के जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत करता है. 


ट्रेलर में तीन युवतियों की कहानियां दिखाई गई हैं, जो प्यार के नाम पर फंस जाती हैं, धोखा खाती हैं और फिर उत्पीड़न, टॉर्चर का शिकार बनती हैं. वे अपनी आजादी और सम्मान के लिए लड़ती नजर आती हैं. निर्माताओं ने ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा- 'उन्होंने हमारी बेटियों को निशाना बनाया. उनका भरोसा तोड़ा. उनकी जिंदगी छीन ली. इस बार चुप नहीं रहेंगे. कहानी अब आगे बढ़ती है. इस बार सहेंगे नहीं... लड़ेंगे.' 

रियल लाइफ केसेज पर आधारित है फिल्म

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. पहली फिल्म की तरह ही यह सीक्वल भी रियल लाइफ केसेज पर आधारित बताई जा रही है, जो कई राज्यों में फैली हुई हैं. 

27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में देगी दस्तक

ट्रेलर में ड्रामैटिक म्यूजिक, इंटेंस सीन और इमोशनल अपील है, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. कुछ लोग इसे समाज की सच्चाई बताते हैं, तो कुछ इसे डिविजिव और सनसनीखेज मानते हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 'द केरल स्टोरी' ने पहले ही करोड़ों कमाए थे और विवादों में भी रही थी. अब सीक्वल 'गोज बियॉन्ड' के साथ कहानी को और विस्तार दिया गया है, जो सिर्फ केरल तक सीमित नहीं रहती. क्या यह बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाल मचाएगी? 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में देखना होगा.