The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऊंची छलांग
द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज को लेकर कन्फ्यूजन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई है. चौथे दिन फिल्म ने 2.65 करोड़ कमाए और कुल कलेक्शन 12.80 करोड़ पहुंच गया है. अब सबकी नजर पहले हफ्ते के आंकड़ों पर है.
मुंबई: विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 को केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को रिलीज किया गया. लेकिन रिलीज डेट को लेकर दर्शकों में काफी भ्रम था. इसी वजह से फिल्म ने पहले दिन केवल 75 लाख की कमाई की. उम्मीदों के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रिलीज साफ और तय समय पर होती तो ओपनिंग बेहतर हो सकती थी.
पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को रफ्तार पकड़ी. शनिवार को इसने 4.65 करोड़ और रविवार को 4.75 करोड़ की कमाई की. तीन दिन का कुल कलेक्शन 10.15 करोड़ तक पहुंच गया. यह इशारा था कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है. वीकेंड पर आई यह तेजी मेकर्स के लिए राहत भरी रही.
द केरल स्टोरी ने पास किया चौथे दिन का मंडे टेस्ट
अब सबकी नजर सोमवार के आंकड़ों पर थी. फिल्म ने चौथे दिन लगभग 2.65 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही कुल कलेक्शन 12.80 करोड़ हो गया. आमतौर पर सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इस फिल्म ने संतुलित प्रदर्शन किया. इसे इंडस्ट्री में मंडे टेस्ट पास करना माना जा रहा है. अगर यही रफ्तार बनी रहती है तो पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म करीब 20 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.
बजट और हिट होने की राह
द केरल स्टोरी 2 कथित तौर पर 28 से 30 करोड़ के बजट में बनी है. ऐसे में फिल्म को हिट का टैग पाने के लिए मजबूत प्रदर्शन जारी रखना होगा. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 19 मार्च तक कोई बड़ी रिलीज नहीं है. यह फैक्टर फिल्म के पक्ष में जा सकता है. अगर दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो फिल्म लागत निकालकर मुनाफे की ओर बढ़ सकती है.
फिल्म को क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन मिले हैं. इंडिया रिव्यू इसे 2.5 स्टार दिए गए. रिव्यू में लिखा गया कि फिल्म की थीम काफी संवेदनशील है और इसी वजह से देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं.
और पढ़ें
- लाखों की नौकरी छोड़ संगीत की दुनिया में रखा था कदम, पहली बार लिखा ऐसा गाना की सबने पकड़ लिया था माथा, पहचाना?
- 39 साल की उम्र में बनीं इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, आशिकी 2 से मिली असली पहचान, आज हैं 123 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
- 'पापा अगर कुछ हुआ तो...,' UAE में फंसी छह साल की बेटी का मैसेज सुन रो पड़े एक्टर एमी विर्क