FIFA World Cup 2026

तरबूज में जहर के इंजेक्शन, दूध में मिलावट और तड़पते बच्चे... काजल अग्रवाल की 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर आउट

एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में कोई बड़ा सितारा नजर नहीं आता. इसके बजाय असल मुद्दों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए हैं. तरबूज में इंजेक्शन लगाते हुए, दूध और पनीर में मिलावट करते हुए और फसलों पर कीटनाशक छिड़कते हुए सीन साफ दिख रहे हैं. टीजर में यह भी दिखाया गया है कि ऐसे जहरीले खाने से लोग किस तरह बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों में तड़प रहे हैं.

x
Antima Pal

The India Story Teaser: अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के टीजर ने आज सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. टीजर रिलीज होते ही दर्शक इसकी थीम को लेकर चर्चा करने लगे हैं. यह फिल्म आम लोगों की रोजमर्रा की समस्या पर आधारित है. इसमें खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट और खेती में केमिकल्स के गलत इस्तेमाल को दिखाया गया है. टीजर देखकर लगता है कि फिल्म समाज को आईना दिखाने वाली है.

टीजर में क्या है?

एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में कोई बड़ा सितारा नजर नहीं आता. इसके बजाय असल मुद्दों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए हैं. तरबूज में इंजेक्शन लगाते हुए, दूध और पनीर में मिलावट करते हुए और फसलों पर कीटनाशक छिड़कते हुए सीन साफ दिख रहे हैं. टीजर में यह भी दिखाया गया है कि ऐसे जहरीले खाने से लोग किस तरह बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों में तड़प रहे हैं.

टीजर काफी प्रभावशाली है. इसमें इस्तेमाल किए गए रियल फुटेज और डेटा दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. आजकल बाजार में मिलने वाला हर दूसरा सामान मिलावटी हो रहा है, ऐसे में फिल्म इस मुद्दे को बड़े पर्दे पर उठाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है.

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े जैसे लोकप्रिय कलाकारों के होने से फिल्म को अच्छी उम्मीद है. दोनों ही अभिनेता अपनी-अपनी भूमिका में कितना कुछ कर पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. फिल्म की कहानी मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता भी फैलाएगी, यही इसकी खासियत लग रही है.

रिलीज डेट

फिल्म के निर्देशक चेतन डीके हैं. मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी;. अभी टीजर में सिर्फ मुद्दे पर फोकस है, पूरा ट्रेलर या पोस्टर बाद में जारी होने की उम्मीद है.