'द 50' में एक बार फिर मचा हंगामा, सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच हुआ तगड़ा घमासान, सामने आया प्रोमो
एक बार फिर 'द 50' में हंगामा मच गया है. सामने आए प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच तीखी बहस देखने को मिली है.
मुंबई: रियलिटी शो 'द 50' में एक बार फिर हंगामा मच गया है. नए प्रोमो में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक कंटेस्टेंट को खुलेआम पीटने की धमकी दे डाली. सपना गुस्से में चिल्लाती दिख रही हैं- 'कब तक रोक लोगे… ऐसा मारूंगी ना!' यह सीन दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है. 'द 50' जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला नया हाई-स्टेक रियलिटी शो है. इसमें 50 सेलिब्रिटी, इंफ्लुएंसर, एक्टर, स्पोर्ट्स पर्सन और रियलिटी स्टार्स शामिल हैं.
सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच हुआ तगड़ा घमासान
शो का फॉर्मेट काफी अनोखा है, जहां टास्क, माइंड गेम्स और सरवाइवल चैलेंजेस चलते रहते हैं. यहां कुछ भी पहले से तय नहीं होता, सब कुछ अचानक और इंटेंस होता है. 'द लायन' नाम का मास्क्ड गेम मास्टर सब कुछ कंट्रोल करता है. शो में एलिमिनेशन का खतरा हर पल बना रहता है. इससे पहले सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच तीखी बहस हुई.
टास्क के दौरान अदनान पर चीटिंग का आरोप लगा. अदनान ने सपना को 'औरत हो तो औरत की तरह रहो' जैसी बात कही, जिससे सपना भड़क गईं. गुस्से में उन्होंने अदनान को धमकी दी- 'ऐसा मारूंगी… बाहर मिलेगा तू.' और गेम छोड़ने तक की बात कह डाली. प्रोमो में यह सीन दिखाकर दर्शकों को झटका दिया गया है. शो में और भी कई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. जैसे रजत दलाल ने दिग्विजय राठी का गला पकड़ लिया, करण पटेल ने किसी को हड्डी तोड़ने की धमकी दी.
रोजाना रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर होता है स्ट्रीम
दिव्या अग्रवाल और सपना के बीच भी नोकझोंक की खबरें हैं. कुछ लोग इसे बिग बॉस से भी ज्यादा ड्रामा वाला बता रहे हैं. शो में शामिल बड़े नामों में करण पटेल, प्रिंस नरुला, युविका चौधरी, दिव्या अग्रवाल, निक्की तंबोली, शिव ठाकरे, मिस्टर फैसल (फैसू), उर्वशी ढ़ोलकिया, रिद्धि डोगरा, मोनालिसा, राजत दलाल, अदनान शेख, खानजादी, अर्चना गौतम और कई इंफ्लुएंसर हैं. यह शो रोजाना रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है और कलर्स पर 10:30 बजे टेलीकास्ट होता है.
सपना चौधरी बिग बॉस से अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. यहां भी वे फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. लेकिन उनके कुछ कमेंट्स पर भी विवाद हुआ है. फैंस का कहना है कि शो में ड्रामा ज्यादा है, एंटरटेनमेंट कम. फिर भी प्रोमो देखकर लगता है कि आने वाले एपिसोड में और हाई-वोल्टेज ड्रामा बाकी है.