US Israel Iran War

धोखा देने के आरोपों के बीच तृषा कृष्णन संग ट्यूनिंग कर पहुंचे थलापति विजय, शादी में यूं साथ खड़े होकर दिए पोज; वीडियो वायरल

विजय की पत्नी संगीता ने दिसंबर 2025 में तलाक की याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. याचिका में एक एक्ट्रेस का जिक्र है, जिसे कई लोग तृषा कृष्णन से जोड़ रहे हैं. विजय और तृषा ने 'घिल्ली', 'लियो' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है, जहां उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही.

x
Antima Pal

मुंबई: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 5 मार्च 2026 को चेन्नई में प्रोड्यूसर कल्पति एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी रिसेप्शन में दोनों साथ पहुंचे. एक ही कार से उतरकर वे वेन्यू में एंट्री करते हुए दिखे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम से तलाक की कार्यवाही चल रही है और अफेयर की अफवाहें जोरों पर हैं.

शादी में तृषा कृष्णन संग पहुंचे थलापति विजय

रिसेप्शन में विजय ने गोल्डन शर्ट और वेष्टी पहनी थी, जो पारंपरिक लुक में काफी आकर्षक लग रहे थे. वहीं तृषा कृष्णन ने गोल्डन साड़ी और रेड ब्लाउज में मैचिंग स्टाइल अपनाया. दोनों ने न्यूलीवेड्स के साथ फोटो पोज दिए और स्टेज पर एक-दूसरे के बगल में खड़े नजर आए. यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, जो अफवाहों को और हवा दे रही है. कई फैंस इसे दोस्ती मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे रिलेशनशिप का संकेत बता रहे हैं.

विजय की पत्नी संगीता ने दिसंबर 2025 में तलाक की याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. याचिका में एक एक्ट्रेस का जिक्र है, जिसे कई लोग तृषा कृष्णन से जोड़ रहे हैं. विजय और तृषा ने 'घिल्ली', 'लियो' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है, जहां उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही. लेकिन अब यह पर्सनल लाइफ में भी बात बन रही है. विजय के बॉडीगार्ड ने भी हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला था - "टाइम टू राइज अबव ऑल रूमर्स", जो और सवाल खड़े कर रहा है.

दोनों की उम्र में 9 साल का गैप

अब सवाल उम्र के अंतर का है. थलापति विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था, यानी वे अभी 51 साल के हैं. वहीं तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ, जिससे वे 42 साल की हैं. दोनों के बीच उम्र का अंतर करीब 9 साल का है. यह गैप फिल्म इंडस्ट्री में आम है, लेकिन अफवाहों के बीच यह भी चर्चा का विषय बन गया है. 

विजय और तृषा कृष्णन दोनों ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है. विजय फिलहाल अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) और आगामी फिल्म 'जन नायगन' में बिजी हैं, जो उनकी आखिरी फिल्म होगी. तृषा कृष्णन भी अपनी फिल्मों में एक्टिव हैं. फैंस के बीच मिक्स्ड रिएक्शन हैं - कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ निराश हैं.