Commonwealth Games 2026

थलपति विजय की 'जन नायकन' ने रिलीज से 3 दिन पहले ही मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में प्री-सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर महंगे टिकट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोग उन्हें हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. ओरिजिनल तमिल वर्जन की बुकिंग तो धुआंधार चल रही है, जबकि तेलुगु वर्जन का रिस्पॉन्स औसत रहा है. हिंदी वर्जन की बुकिंग लगभग न के बराबर बताई जा रही है.

X
Antima Pal

Jana Nayagan Advance Booking Day 1: थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन'  को रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं और फिल्म अभी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज से पहले ही इसने करोड़ों रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म की कहानी लीक होने के बावजूद विजय के दीवाने फैंस इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं. 

'जन नायकन' ने रिलीज से 3 दिन पहले ही मचाया तहलका

तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में प्री-सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर महंगे टिकट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोग उन्हें हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. ओरिजिनल तमिल वर्जन की बुकिंग तो धुआंधार चल रही है, जबकि तेलुगु वर्जन का रिस्पॉन्स औसत रहा है. हिंदी वर्जन की बुकिंग लगभग न के बराबर बताई जा रही है.

एडवांस बुकिंग में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तमिल वर्जन में अब तक 2 लाख 67 हजार 111 टिकट्स की प्री-सेल हो चुकी है. वहीं तेलुगु वर्जन में 3 हजार 986 टिकट्स बिक पाए हैं. हिंदी वर्जन में बुकिंग लगभग शून्य है. बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने पहले ही दिन 6.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल करें तो यह आंकड़ा 10.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रिलीज से पहले तीन दिन और बाकी हैं, ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुल प्री-सेल्स आसानी से 15 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी.


साल की 6 सबसे बड़ी ओपनिंग-डे प्री-सेल का रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ 'जन नायकन' ने साल की 6 सबसे बड़ी ओपनिंग-डे प्री-सेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि विजय की यह फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. फैंस इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

23 जुलाई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय के लिए यह फिल्म भावनात्मक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है. लंबे समय से इंतजार कर रहे उनके फैंस थिएटर में धमाकेदार स्वागत की तैयारी कर चुके हैं. अगर बुकिंग की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन भी रिकॉर्ड स्तर का हो सकता है. फिलहाल पूरे दक्षिण भारत में 'जन नायकन' को लेकर जोश देखने को मिल रहा है. चाहे टिकट की कीमत कितनी भी हो, विजय के फैंस उन्हें खरीदने के लिए तैयार हैं. अब सबकी निगाहें 23 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं.