'धुरंधर' के आगे भी नहीं हार मान रही 'तेरे इश्क में', धनुष-कृति सेनन की फिल्म ने 15वें दिन बना लिया ये रिकॉर्ड

फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार धनुष और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में हैं. फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और शुरू से ही दर्शकों का दिल जीत रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड की ताजा रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार धनुष और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में हैं. फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और शुरू से ही दर्शकों का दिल जीत रही है. यह फिल्म रांझणा की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें प्यार की गहराई, जुनून और दर्द को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म की कहानी शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. शंकर एक गुस्सैल लेकिन पैशनेट लड़का है, जो मुक्ति से बेइंतहा प्यार करता है. कॉलेज के दिनों से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी में कई ट्विस्ट आते हैं. मुक्ति शंकर को बदलने की कोशिश करती है, लेकिन चीजें उलझ जाती हैं. सात साल बाद दोनों की जिंदगी फिर टकराती है, जब शंकर एयर फोर्स पायलट बन चुका होता है.

'धुरंधर' के आगे भी नहीं हार मान रही 'तेरे इश्क में'

फिल्म में प्यार, बदला, जुनून और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण है. धनुष की इंटेंस एक्टिंग और कृति की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है. एआर रहमान का म्यूजिक भी फिल्म की जान है, जो गानों से दिल को छू लेता है. अब बात करें बॉक्स ऑफिस की. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की थी. पहले सप्ताह में करीब 83.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट आई और 25.15 करोड़ रुपये जोड़े. कुल मिलाकर दो हफ्तों में फिल्म ने भारत में 109 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

फिल्म ने बना लिया ये रिकॉर्ड

15वें दिन (12 दिसंबर) की बात करें तो फिल्म ने लगभग 0.60 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि नए रिलीज फिल्मों की वजह से थोड़ा असर पड़ा, लेकिन फिल्म ने अच्छी होल्ड दिखाई है. फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में यह पहले ही हिट हो चुकी है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है. धनुष के लिए यह भारत में पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म है, जो उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. कृति सेनन की भी यह साल अच्छा रहा, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस हर जगह तारीफ बटोर रही है.