'राइज एंड फॉल 2' के प्रोमो में बवाल: तेज प्रताप यादव की गोद में बैठीं पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल, वायरल हुआ डांस Video

वायरल प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस करते-करते वह तेज प्रताप यादव के पास जाती हैं और सीधा उनकी गोद में जाकर बैठ जाती हैं.

instagram
Sagar Bhardwaj

रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में रोज नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का मस्तमौला और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

सारा गुरपाल का बोल्ड और रोमांटिक अंदाज

वायरल प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस करते-करते वह तेज प्रताप यादव के पास जाती हैं और सीधा उनकी गोद में जाकर बैठ जाती हैं. यही नहीं, सारा तेज प्रताप को प्यार से "क्यूटी" भी कहती हैं. सारा के इस रोमांटिक मूव को देखकर शो में मौजूद बाकी सभी प्रतियोगी हैरान रह जाते हैं.


स्वरा ने छिपाया मुंह, गौतम गुलाटी ने मारी एंट्री

इस अप्रत्याशित डांस को देखकर वहां बैठी अभिनेत्री स्वरा भास्कर शर्माकर अपना मुंह छिपाती नजर आती हैं. वहीं दूसरी तरफ, बिग बॉस विजेता गौतम गुलाटी अपने फिल्मी डायलॉग्स से तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने की कोशिश करते दिखते हैं.

पेंटहाउस में एंट्री के लिए ऑडिशन का टास्क

प्रोमो से साफ जाहिर है कि शो के 'वर्कर' सदस्यों को 'पेंटहाउस' में जाने के लिए ऑडिशन देना पड़ रहा है. शो की लिफ्ट अनाउंसमेंट में बताया जाता है कि यह पार्टी नहीं, बल्कि सीजन का पहला राइज पाने का ऑडिशन है. फैसला तेज प्रताप यादव के हाथ में है कि किसका ऑडिशन अच्छा है और किसे पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा.

काजल राघवानी के छलके आंसू

माहौल सिर्फ मस्ती-मजाक तक ही सीमित नहीं रहा. प्रोमो के अंत में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिलती है, जहां भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी रोती हुई नजर आ रही हैं. शो की शुरुआत से ही तेज प्रताप यादव ने 'अल्टिमेट रूलर' बनकर अपना दबदबा कायम कर लिया है. उनका यह अंदाज दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.