'शादीशुदा मर्दों से अफेयर करने वाली औरतें घटिया...', तनीषा मुखर्जी के बयान पर छिड़ी बहस; मचा बवाल
तनीषा मुखर्जी ने कहा कि जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं, उन्हें फेमिनिस्ट नहीं कहा जा सकता. उनके अनुसार ऐसी महिलाएं असल में दूसरी महिलाओं की दुश्मन होती हैं. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि किसी के पति के साथ अफेयर रखना उसकी पत्नी का अपमान है.'
Tanisha Mukerji Post: तनीषा मुखर्जी ने शादीशुदा मर्दों से अफेयर रखने वाली महिलाओं पर तीखा बयान दिया है. काजोल की छोटी बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी 48 साल की उम्र में भी अविवाहित हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर डेटिंग और रिश्तों को लेकर अपनी राय रखी, जिस पर काफी चर्चा हो रही है.
तनीषा मुखर्जी के बयान पर छिड़ी बहस
तनीषा ने कहा कि जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं, उन्हें फेमिनिस्ट नहीं कहा जा सकता. उनके अनुसार ऐसी महिलाएं असल में दूसरी महिलाओं की दुश्मन होती हैं. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि किसी के पति के साथ अफेयर रखना उसकी पत्नी का अपमान है. तनीषा ने आगे कहा कि ऐसे मर्द भी उतने ही दोषी हैं. उनका चरित्र खराब होता है. जो औरतें शादीशुदा पुरुषों के पीछे भागती हैं, वे दुष्ट होती हैं और बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं बन सकतीं.
Also Read
'शादीशुदा मर्दों से अफेयर करने वाली औरतें घटिया...'
एक्ट्रेस ने यह बात एक्स पर पोस्ट की. उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स उनकी बात से सहमत दिखे, तो कुछ ने विरोध जताया. एक यूजर ने लिखा कि सिंगल महिलाओं ने किसी वफादारी की कसम नहीं ली होती, लेकिन शादीशुदा मर्दों ने ली होती है. इसलिए शिकायत उन मर्दों से शुरू करनी चाहिए जो अपनी पत्नी, बच्चों और शादी के रिश्ते का अपमान करते हैं.
दूसरे यूजर ने तनीषा को ट्रोल करते हुए कहा कि बॉलीवुड में ऐसे लोगों की कमी नहीं है. कुछ लोग उनके परिवार के सदस्यों का नाम भी घसीटने लगे. एक यूजर ने लिखा कि कोई भी व्यक्ति चाहे परिवार का हो या बाहर का, उसकी जिम्मेदारी तनीषा पर नहीं है.