menu-icon
India Daily

कंगना रनौत की 'सस्ती कॉपी' वाली टिप्पणी पर तापसी पन्नू का पलटवार, मंडी की सांसद को दिया करारा जवाब

कंगना रनौत की सस्ती कॉपी वाली हालिया टिप्पणी के बाद तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है. तापसी ने सिर्फ साबित हो गया लिखा. कंगना की डिलीट की गई पोस्ट में तापसी की परवरिश और माता पिता को लेकर भी तीखी टिप्पणी की गई थी.

babli
Edited By: Babli Rautela
कंगना रनौत की 'सस्ती कॉपी' वाली टिप्पणी पर तापसी पन्नू का पलटवार, मंडी की सांसद को दिया करारा जवाब
Courtesy: X

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. दोनों अभिनेत्रियों के बीच सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए कई बार जुबानी जंग देखने को मिली है. अब कंगना की हालिया सस्ती कॉपी वाली टिप्पणी के बाद तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है. तापसी ने कंगना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी पोस्ट को कंगना की हालिया टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है. खास बात यह है कि तापसी ने अपनी बात कहने के लिए सिर्फ दो शब्दों का इस्तेमाल किया.

तापसी ने लिखा साबित हो गया

कंगना की टिप्पणी के बाद तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा पोस्ट शेयर किया. इसमें सिर्फ साबित हो गया लिखा था. तापसी ने अपनी पोस्ट में कंगना का नाम नहीं लिया और न ही उनकी टिप्पणी का सीधे जवाब दिया. हालांकि, जिस समय यह पोस्ट सामने आई, उसे दोनों अभिनेत्रियों के बीच चल रही ताजा बहस से जोड़कर देखा जाने लगा. तापसी की इस रहस्यमयी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कई लोग इसे कंगना के बयान पर उनका अप्रत्यक्ष जवाब मान रहे हैं.

Tapsee Pannu post - India Daily
Tapsee Pannu post - India Daily

परवरिश वाले बयान के बाद फिर शुरू हुआ विवाद

कंगना और तापसी के बीच मौजूदा विवाद की शुरुआत तापसी के हालिया इंटरव्यू से हुई. जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों के बीच पुराना विवाद खत्म हो चुका है, तो तापसी ने अपनी सोच और कंगना की सोच के बीच अंतर को परवरिश से जोड़कर देखा. तापसी ने कहा था कि किसी व्यक्ति की राय उसकी परवरिश, बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए से बनती है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के विचारों से काफी हद तक यह समझा जा सकता है कि वह किस तरह की पृष्ठभूमि से आया है. इसी बयान को लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और तापसी पर निशाना साधा.

कंगना ने फिर कहा सस्ती कॉपी

कंगना ने अब डिलीट की जा चुकी इंस्टाग्राम स्टोरी में तापसी को एक बार फिर सस्ती कॉपी कहा. उन्होंने तापसी की आने वाली फिल्म को लेकर भी तीखी टिप्पणी की. कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता पिता को लेकर बात करके हद पार कर दी. उन्होंने कहा कि वह आम तौर पर किसी विवाद में दूसरे व्यक्ति के माता पिता को शामिल नहीं करतीं. हालांकि, इस बार कंगना ने तापसी के माता पिता का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि तापसी के माता पिता उनकी तरह किसी ओरिजिनल व्यक्ति को क्यों नहीं जन्म दे पाए. कंगना की यह टिप्पणी सामने आने के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया.

कंगना ने अपनी पोस्ट में अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनकी परवरिश और उनके माता पिता को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके माता पिता एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार से थे और उनकी परवरिश पढ़े लिखे तथा सम्मानित माता पिता ने की.