कृति सेनन के नए रक्षाबंधन विज्ञापन पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है. ज्वेलरी ब्रांड गिवा के लिए बना इस ऐड में कृति को ऑफ-व्हाइट ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में दिखाया गया है. इसे त्योहार वाली पारंपरिक लुक के रूप में पेश किया गया, लेकिन कई यूजर्स ने स्टाइलिंग पर सवाल उठाए.
लोग कह रहे हैं कि रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते वाले त्योहार में ऐसे कपड़े उचित नहीं लगते. कुछ कमेंट्स में यहां तक लिखा गया कि भाई के सामने ऐसे आउटफिट और राखी बांधने का तरीका अजीब लग रहा है.
Even from my 'liberal,grown up in Germany' mindset this is way off. It's a beautiful festival with deep meaning. This looks like 'chalo, let's go party!' https://t.co/0ZZaWRIwLM
— Sᴜᴢᴀɴɴᴇ Bᴇʀɴᴇʀᴛ (@suzannebernert) August 24, 2026
इस विवाद पर अभिनेत्री सुजैन बर्नेट ने भी अपनी राय रखी. जर्मनी में पली-बढ़ी सुजैन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनके उदारवादी और जर्मन बैकग्राउंड वाले सोच से भी यह विज्ञापन बहुत ज्यादा लगता है. उन्होंने लिखा कि रक्षाबंधन एक खूबसूरत त्योहार है जिसमें गहरी भावना जुड़ी होती है, लेकिन यह ऐड देखकर ऐसा लगता है जैसे पार्टी पर जाने की तैयारी हो.
सुजैन ने आगे एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि कम कपड़े पहनने को महिलाओं की ताकत बताना महिलाओं के साथ सबसे बड़ी नाइंसाफी है. उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया. सुजैन ने बताया कि वे खुद राखी बांधते समय आरामदायक कपड़े पहनती हैं, लेकिन यह एक विज्ञापन है जो युवा पीढ़ी को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इसमें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.
सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग कृति की लुक को मॉडर्न और बोल्ड बता रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स त्योहार की गरिमा बनाए रखने की बात कर रहे हैं. रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, सुरक्षा और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में विज्ञापन की क्रिएटिव टीम पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
कृति सेनन अभी तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं दी हैं. ब्रांड की तरफ से भी कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया. सुजैन बर्नेट की टिप्पणी ने चर्चा को और बढ़ा दिया है. मनोरंजन की दुनिया में त्योहारों से जुड़े ऐड अक्सर बहस का विषय बन जाते हैं. इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर कपड़ों और प्रस्तुति को लेकर राय अलग-अलग है. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है.