Sushant Singh Rajput Movies: सुशांत सिंह राजपूत के ये किरदार जिसकी आज भी लोग करते हैं चर्चा, OTT पर देखे उनकी ये फिल्में
Sushant Singh Rajput Movies: 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है. आज सुशांत अगर जिंदा होते वो अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते, उनके जन्मदिन पर हर कोई उनको शुभकामनाएं दे रहा है. इनकी कुछ फिल्मों के बारे में आज हम आपको बताएंगे-
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन आज भी उनकी कमी लोगों को खलती है. एक्टर की जिंदगी का अंत भले ही काफी भयानक और दुखद था, लेकिन ऐसा एक दिन नहीं रहा जब लोगों ने इनको याद नहीं किया हो. सुशांत ने अपने लगभग एक दशक के लंबे करियर के दौरान काफी कुछ दिखाया जिसको आज भी लोग याद करते हैं.
सुशांत की 14 जून, 2020 को आकस्मिक मौत से पूरे देश दंग रह गया था. टीवी से अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर सुशांत ने फिल्मों में काफी योगदान दिया. 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है. आज सुशांत अगर जिंदा होते वो अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते, उनके जन्मदिन पर हर कोई उनको शुभकामनाएं दे रहा है. इनकी कुछ फिल्मों के बारे में आज हम आपको बताएंगे-
सुशांत की ये बेहतरीन परफॉर्मेंस-
काई पो चे
चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर फिल्माई गई इनकी पहली फिल्म काई पो चे! जो कि दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में सुशांत एक क्रिकेटर ईशान भट्ट के रोल में नजर आए. फिल्म में सुशांत के अलावा अमित साध और राजकुमार राव थे.
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
इसके अलावा सुशांत ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक में काम किया था. इस फिल्म में सुशांत ने महेन्द्र सिंह धोनी का रोल अदा किया था. फिल्म में सुशांत के अलावा दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी दिखाई दिए थे.
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी
दिबाकर बैनर्जी की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में भी सुशांत ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी. इस फिल्म में सुशांत ने टाइटल रोल निभाया था, जो एक बंगाली किरदार है. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन सुशांत की एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की.
दिल बेचारा
दिल बेचारा को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया था जो कि सुशांत के काफी अच्छे दोस्त हैं. फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी नजर आई थी. ये फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी. इसको देखने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए थे.