West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Suriya Birthday: अपनी फिल्म की हिरोइन के दीवाने हो गए थे सूर्या, हमेशा के लिए बनाया हमसफर; लोगों के दिलों में बसती है लव स्टोरी

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या 23 जुलाई 2025 को 50 साल के हो गए हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सूर्या, अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ अपनी खूबसूरत प्रेम कहानी के लिए भी चर्चित हैं. यह जोड़ी साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक मानी जाती है.

Pinterest
Princy Sharma

Suriya-Jyothika Love Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या 23 जुलाई 2025 को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी एक्टिंग के दम पर सूर्या ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, चाहे वह एक्शन थ्रिलर हो या इमोशनल ड्रामा. सूर्या न केवल अपनी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय है. उनकी और उनकी पत्नी, जानी-मानी साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका की लव स्टोरी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. यह जोड़ी साउथ सिनेमा के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल्स में से एक मानी जाती है.

इस प्यार की कहानी 1999 की है, जब सूर्या और ज्योतिका पहली बार फिल्म 'Poovellam Kettuppar' की शूटिंग के दौरान मिले थे. यहां से उनकी दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'Kaakha Kaakha', 'Perazhagan' और 'Sillunu Oru Kaadhal' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. कहा जाता है कि उनकी रिलेशनशिप फिल्म 'Kaakha Kaakha' (2003) के दौरान शुरू हुई थी.

कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, यह जोड़ी 2006 में एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधी. आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं एक बेटी, दीया (2007 में जन्मी) और एक बेटा, देव (2010 में जन्मा).

काम के मोर्चे पर सूर्या और ज्योतिका

हाल ही में सूर्या को कार्तिक सुब्बराज की एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म 'रेट्रो' में पूजा हेगड़े और जयाराम के साथ देखा गया था. इसके बाद वह फिल्म 'सूर्या 46' में नजर आएंगे. इसके अलावा, वह 'करुप्पु', 'करना', 'रोलेक्स' और अन्य फिल्मों का भी हिस्सा हैं.

वहीं, ज्योतिका की बात करें तो, वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'डब्बा कार्टेल' में शबाना आजमी और शालिनी पांडे के साथ नजर आईं. आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह विकस बहल की 'द एनिमेटर' में आर. माधवन और पललाक लालवानी के साथ प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी. सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी और उनकी फिल्मी यात्रा दोनों ही फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. उनके चाहने वाले उन्हें आगे भी बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.