Independence Day 2026 Narendra Modi

'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर सुस्त आगाज, पहले दिन कमाए सिर्फ 5.75 करोड़

'बंटवारा 1947' ने भारत में ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये जोड़े.

X
Antima Pal

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे बड़े स्टार्स हैं. क्रिटिक्स से मिले-जुले से पॉजिटिव रिव्यू भी मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का आगाज काफी ठंडा रहा.

पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'बंटवारा 1947' ने भारत में ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये जोड़े. इतने बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्म से डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

'आवारापन 2' से हार गई 'बंटवारा 1947'

15 अगस्त के मौके पर 'बंटवारा 1947' का क्लैश इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से हुआ और इस जंग में 'बंटवारा' पिछड़ गई. 'आवारापन 2' ने पहले दिन 21 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली, जबकि 'बंटवारा 1947' 5.75 करोड़ पर ही रुक गई. यानी पहले दिन ही इमरान की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से 4 गुना ज्यादा कमाई कर ली.


120 करोड़ के बजट के सामने कमजोर शुरुआत

खबरों के मुताबिक 'बंटवारा 1947' करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. ऐसे में 5.75 करोड़ की ओपनिंग को बहुत कम माना जा रहा है. फिल्म को हिट होने के लिए अब वीकेंड पर जबरदस्त उछाल चाहिए. फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है.

सनी देओल का दमदार किरदार और इमोशनल कहानी को क्रिटिक्स ने पसंद किया है. शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के अभिनय की भी तारीफ हो रही है. लेकिन शायद देशभक्ति और इतिहास वाली थीम इस बार बड़े पैमाने पर ऑडियंस को थिएटर तक नहीं खींच पाई. सनी देओल की 'गदर 2' और 'जाट' जैसी फिल्मों ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. फैंस को उम्मीद है कि 'बंटवारा 1947' भी वीकेंड पर रफ्तार पकड़ेगी.