Freedom Fighters Independence Day 2026

सनी देओल और प्रीति जिंटा ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, बोले- 'बातचीत बहुत प्यारी और गर्मजोशी भरी रही'

14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' इमरान हाशमी की 'अवारापन 2' से भिड़ेगी. दोनों फिल्में अलग-अलग किस्म की हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकलेगा, यह देखने वाली बात होगी. कुल मिलाकर बंटवारा 1947 का प्री-रिलीज बज़ अच्छा है. सनी-प्रीति की जोड़ी और संतोषी का निर्देशन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.

X
Antima Pal

Batwara 1947: बॉलीवुड के सितारे सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होने वाली है. इसी सिलसिले में दोनों ने लखनऊ का दौरा किया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

सनी देओल ने इस मुलाकात को बहुत अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बातचीत बहुत प्यारी और गर्मजोशी भरी रही. मुलाकात के बाद सनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि लखनऊ में सीएम से मिलकर खुशी हुई.


'बंटवारा 1947' रिलीज से पहले काफी चर्चा में है. ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन गाने अभी उतने हिट नहीं हो पाए हैं. फिल्म में निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल फिर से एक साथ काम कर रहे हैं. दोनों ने पहले दामिनी, घायल और घातक जैसी हिट फिल्में दी थीं. करीब 30 साल बाद यह जोड़ी फिर एक साथ आई है.

प्रीति जिंटा के फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि यह उनकी लंबे समय बाद वापसी है. उनकी पिछली फिल्म भैयाजी सुपरहिट 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल भी थे. छह साल के गैप के बाद प्रीति फिर बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. फिल्म को प्रमोट करने के लिए सनी और प्रीति अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं. लखनऊ में सीएम से मुलाकात ने प्रमोशन को और भी खास बना दिया.

14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' इमरान हाशमी की 'अवारापन 2' से भिड़ेगी. दोनों फिल्में अलग-अलग किस्म की हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकलेगा, यह देखने वाली बात होगी. कुल मिलाकर बंटवारा 1947 का प्री-रिलीज बज़ अच्छा है. सनी-प्रीति की जोड़ी और संतोषी का निर्देशन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह आजादी के मौके पर अच्छी एंटरटेनमेंट देगी.