सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह के बीच आखिर हुआ क्या था? 14 बात खत्म हुआ मामी-भांजे का विवाद
टीवी शो लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह के बीच सालों पुरानी नाराजगी खत्म हो गई है. कृष्णा अभिषेक ने बताया कि दोनों के बीच 14 साल पुराना विवाद था, जिसे अब सुलझा लिया गया है.
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में रिश्तों के बीच अनबन की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसी ही खबरें सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह के बीच का विवाद भी है जो लंबे समय तक चर्चा में बना रहा है. यह विवाद केवल दो लोगों के बीच की नाराजगी नहीं थी, बल्कि इसका असर पूरे परिवार पर दिखाई देता था. कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के रिश्तों में आई दूरी को लेकर भी कई बार खबरें सामने आई थीं. अब सालों बाद ऐसा लग रहा है कि परिवार के रिश्तों में फिर से मिठास लौट रही है.
टीवी शो लाफ्टर शेफ के दौरान कृष्णा अभिषेक ने खुद इस पुराने विवाद पर बात की. उन्होंने बताया कि यह मामला करीब 14 साल पुराना था और अब जाकर इसे खत्म किया गया है. कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने सालों से चली आ रही गलतफहमियां अब दूर हो चुकी हैं. शो में मौजूद सभी लोग इस पल को देखकर खुश नजर आए.
सालों पहले कैसे शुरू हुआ था विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद की शुरुआत कई साल पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी. कहा जाता है कि कश्मीरा शाह की एक टिप्पणी को लेकर गलतफहमी पैदा हुई थी, जिसके बाद रिश्तों में दूरी बढ़ती चली गई. इसके बाद कई मौकों पर दोनों परिवार अलग अलग दिखाई दिए. यहां तक कि परिवार के फंक्शन और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दूरी साफ नजर आती थी. हालांकि किसी ने खुलकर ज्यादा बात नहीं की, लेकिन इंडस्ट्री में यह मामला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा.
लाफ्टर शेफ में दिखा भावुक पल
हाल ही में शो के दौरान जब सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह आमने सामने आईं तो माहौल काफी भावुक हो गया. दोनों ने पुराने मतभेद भुलाकर बातचीत की और रिश्तों को नई शुरुआत देने का फैसला किया. शो में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस पल का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर भी लोग इस मेलमिलाप को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि परिवार के रिश्तों में प्यार और सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है और इतने साल बाद दोनों का साथ आना अच्छी बात है.