menu-icon
India Daily

साउथ इंडस्ट्री को झटका! एक्ट्रेस सुभाषिनी ने फांसी लगाकर दी जान; बर्थडे से कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने मौत को लगाया गले

लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है. उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना चेन्नई के पोरूर इलाके में उनके आवास पर हुई. पुलिस के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं.

antima
Edited By: Antima Pal
साउथ इंडस्ट्री को झटका! एक्ट्रेस सुभाषिनी ने फांसी लगाकर दी जान; बर्थडे से कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने मौत को लगाया गले
Courtesy: x

मुंबई: तमिल टीवी इंडस्ट्री में एक दुखद खबर ने सबको चौंका दिया है. लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है. उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना चेन्नई के पोरूर इलाके में उनके आवास पर हुई. पुलिस के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं. उन्होंने तमिल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाई थी.

एक्ट्रेस सुभाषिनी ने फांसी लगाकर दी जान

साल 2012 में आई फिल्म 'इनी अवन' से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ. इसके बाद उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और सोशल अवेयरनेस वीडियो में भी काम किया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सन टीवी के सीरियल 'कयाल' से मिली. इसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके कारण दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना से कुछ घंटे पहले सुभाषिनी ने अपने पति बिबिन (या पिप्पिन) से वीडियो कॉल पर बात की थी. इस दौरान दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर बहस हुई. बहस इतनी तीखी हो गई कि सुभाषिनी का मन बहुत टूट गया. उन्होंने पति को बताया कि वे आत्महत्या कर लेंगी. इसके कुछ देर बाद ही यह दुखद घटना हो गई. 

बर्थडे से कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने मौत को लगाया गले

यह बात और भी दिल दहला देने वाली है कि सुभाषिनी का जन्मदिन सिर्फ छह दिन बाद था. वे 21 अप्रैल को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह भी मनाने वाली थीं. परिवार से दूर चेन्नई में शूटिंग के सिलसिले में रह रही थीं. पति बेंगलुरु में रहते थे, इसलिए दोनों वीडियो कॉल से ही बात करते थे. सुभाषिनी की मौत की खबर फैलते ही तमिल टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में आ गए. सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी याद में पोस्ट कर रहे हैं. वे न सिर्फ अच्छी अभिनेत्री थीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं. उनके सहकर्मी और दोस्त उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक यह पता चला है कि पारिवारिक विवाद ही मुख्य वजह लग रही है. पुलिस पति से भी पूछताछ कर रही है. सुभाषिनी जैसी युवा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री का इस तरह जाना पूरे इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है.