दिशा सालियान केस में नाम आने पर भड़के सूरज पंचोली, बोले- 'मुझे इसमें घसीटना गलत...'
सूरज पंचोली ने साफ कहा कि पिछले कुछ सालों से दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में उनका नाम बार-बार खींचा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और अलग-अलग बयानों की वजह से उनका नाम जुड़ा हुआ दिखाया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए बहुत अन्यायपूर्ण और दुखद है.
Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस पूरे मामले में सूरज पंचोली का नाम भी चर्चा में आ गया है. इस पर सूरज ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी है.
दिशा सालियान केस में नाम आने पर भड़के सूरज
सूरज ने साफ कहा कि पिछले कुछ सालों से दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में उनका नाम बार-बार खींचा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और अलग-अलग बयानों की वजह से उनका नाम जुड़ा हुआ दिखाया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए बहुत अन्यायपूर्ण और दुखद है.
Also Read
सबसे महत्वपूर्ण बात जो सूरज ने दोहराई, वह यह है कि उन्होंने कभी दिशा सालियान से मुलाकात नहीं की. न सीधे, न ही किसी के माध्यम से. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आदित्य ठाकरे से भी उनकी कभी कोई मुलाकात नहीं हुई. सूरज ने कहा कि बिना सबूत के किसी के खिलाफ आरोप लगाना सही नहीं है.
चार-पांच साल पहले ही कराया था बयान दर्ज
सूरज ने बताया कि वे चुप इसलिए रहे क्योंकि हर रिपोर्ट या खबर का जवाब देना नहीं चाहते थे. लेकिन जब नाम बार-बार इस मामले से जुड़ने लगा, तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से सफाई देना जरूरी समझा. उन्होंने याद दिलाया कि करीब चार-पांच साल पहले ही सीबीआई और पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज कर लिया गया था.
सूरज ने लिखा- 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.' उन्होंने कहा कि अगर किसी एजेंसी को फिर से जांच या जानकारी की जरूरत पड़ी तो वे पूरा सहयोग करने को तैयार हैं. सूरज ने कानून और जांच एजेंसियों पर भरोसा जताया और कहा कि अंत में सच्चाई जरूर सामने आएगी.
यह पोस्ट जारी होने के बाद फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग सूरज की सफाई को सराह रहे हैं तो कुछ लोग आगे की जांच का इंतजार कर रहे हैं. दिशा सालियान केस में सीबीआई की जांच जारी है और एफआईआर के बाद नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं.