Freedom Fighters

सोनू निगम ने छात्रों के NEET विरोध पर साधी चुप्पी, बोले- 'अब हो गया बस', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोनू निगम ने अब तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी छात्रों के NEET पेपर लीक विरोध के बारे में कोई पोस्ट नहीं किया है. इधर बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों का खुलकर साथ दिया है.

X
Antima Pal

Sonu Nigam Viral Video: मनोरंजन जगत की खबरों में इन दिनों सिंगर सोनू निगम का नाम छाया हुआ है, लेकिन किसी गाने या शो की वजह से नहीं, बल्कि छात्रों के NEET पेपर लीक विरोध पर उनकी चुप्पी की वजह से. हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान जब रिपोर्टर्स ने सोनू से इस मुद्दे पर अपनी राय पूछी तो उन्होंने साफ मना कर दिया. 

सोनू निगम ने NEET विरोध पर साधी चुप्पी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू थोड़े नाराज नजर आए और उन्होंने कहा- 'अब हो गया, बस.' उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे इस विषय पर बात करने के लिए वहां नहीं आए थे. यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और नेटिजन्स के बीच बहस छिड़ गई.


कई यूजर्स ने सोनू की इस चुप्पी को लेकर उन पर तीखी आलोचना की. एक यूजर ने लिखा- 'शेमलेस, टैलेंट होने से इंसान अच्छा नहीं हो जाता.' कई लोगों का कहना है कि इतने बड़े सिंगर को देश के युवाओं के मुद्दे पर बोलना चाहिए था. खासकर जब छात्र सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, तब सेलिब्रिटीज का साथ देना जरूरी है.

कुछ ने किया ट्रोल तो कुछ ने किया बचाव

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने सोनू का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि सोनू पहले भी बोलने की वजह से बॉलीवुड में बॉयकॉट का शिकार हो चुके हैं. इसलिए अब वे सावधानी बरत रहे हैं. एक पोस्ट में लिखा गया- 'उनकी रोटी की बात है. हर मुद्दे पर बोलना उनके करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.'

सोनू निगम ने अब तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में कोई पोस्ट नहीं किया है. इधर बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों का खुलकर साथ दिया है. सलमान खान, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट किए. हाल ही में प्रकाश राज, शबाना आजमी ने 'चलो संसद' मार्च में भी हिस्सा लिया. मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल होने के बाद और भी कई सेलिब्रिटीज ने प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी एकजुटता जताई.