मुझे अच्छे पैसे मिले... सलमान से 9 साल बड़ी होकर निभाया मां का किरदार, एकट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
सोनाली कुलकर्णी ने फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मां का किरदार निभाया था.
साल 2019 में रिलीज हुई ‘भारत’ में सोनाली कुलकर्णी ने सलमान खान की मां की भूमिका निभाई थी. दोनों की उम्र में सिर्फ नौ साल का अंतर होने के कारण उनकी कास्टिंग चर्चा में रही. अब सोनाली ने बताया है कि उन्होंने यह किरदार क्यों स्वीकार किया और सेट पर सलमान के साथ उनका अनुभव कैसा रहा.
उम्र के सवालों के बीच सोनाली ने क्यों स्वीकार किया मां का रोल?
सोनाली ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने खुद यह किरदार करने से मना कर दिया था. हालांकि, निर्देशक अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को लगा कि फ्लैशबैक वाले हिस्से के लिए वह बिल्कुल सही रहेंगी. उनकी बात समझने के बाद सोनाली ने इसे चुनौती की तरह लिया और भूमिका के लिए तैयार हो गईं.
सलमान खान के साथ बनी खास बॉन्डिंग
सोनाली ने बताया कि ‘भारत’ के सेट पर उनकी और सलमान की अच्छी दोस्ती हुई. उन्होंने सलमान को बेहद विनम्र बताया और कहा कि उनसे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना सीखा जा सकता है. सोनाली के मुताबिक, सलमान ने उन्हें अपनी साइकिल चलाने के लिए भी दी थी, जिससे वह काफी प्रभावित हुईं.
Also Read
रोल का नहीं कोई पछतावा
सोनाली ने साफ कहा कि सलमान की मां बनने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है. फिल्म में उनके ज्यादातर सीन छोटे भारत का किरदार निभाने वाले बच्चे के साथ थे. उन्होंने यह भी बताया कि सलमान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म से उन्हें अच्छी फीस मिली. इसके अलावा उन्हें कटरीना कैफ का लाइव डांस देखने का मौका भी मिला.