ईशा गुप्ता के बाद भारत लौंटी सोनल चौहान, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक्ट्रेस की हुई घर वापसी

'जन्नत' फिल्म से मशहूर सोनल ने लिखा- 'भारत में वापस घर और बहुत आभारी महसूस कर रही हूं. दिल से सभी को प्यार, प्रार्थनाएं और मैसेज के लिए शुक्रिया. ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. मैं अब सुरक्षित भारत में हूं.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान आखिरकार दुबई से सुरक्षित भारत वापस लौट आई हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर US-इजरायल-ईरान संघर्ष और एयरस्ट्राइक्स के कारण फ्लाइट्स कैंसल होने से वे दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई थीं. मंगलवार शाम को सोनल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट शेयर कर फैंस को बताया कि वे अब घर पहुंच चुकी हैं.

ईशा गुप्ता के बाद भारत लौंटी सोनल चौहान

'जन्नत' फिल्म से मशहूर सोनल ने लिखा- 'भारत में वापस घर और बहुत आभारी महसूस कर रही हूं. दिल से सभी को प्यार, प्रार्थनाएं और मैसेज के लिए शुक्रिया. ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. मैं अब सुरक्षित भारत में हूं. पिछले कुछ दिन बहुत चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मैंने दुबई की अटूट भावना और लचीलापन भी देखा, जो वहां की सरकार पर लोगों के भरोसे से आता है.'

Sonal Chauhan returns to India instagram story

पिछले दिनों सोनल ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति शेयर की थी. शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की थी, क्योंकि फ्लाइट्स सस्पेंड होने से भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं था. उन्होंने बताया कि दुबई सबसे सुरक्षित जगह है और अधिकारियों ने सबकी सुरक्षा का ख्याल रखा. कई सेलेब्स जैसे ईशा गुप्ता भी इसी वजह से UAE में फंसे थे, लेकिन अब ज्यादातर वापस लौट चुके हैं.

यूएई की सिविल एविएशन ने स्पेशल फ्लाइट्स शुरू कीं, जिससे फंसे यात्रियों को निकाला जा सका. सोनल की यह घटना दिखाती है कि कैसे ग्लोबल तनाव आम लोगों की जिंदगी पर असर डालता है. वे मुंबई पहुंचकर राहत की सांस ले रही हैं और फैंस की चिंता दूर करने के लिए धन्यवाद दे रही हैं. सोनल ने आगे लिखा कि वे उम्मीद करती हैं कि यह संकट जल्द खत्म हो. फैंस उनकी सुरक्षित वापसी पर खुश हैं और सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. 

इस सप्ताह की शुरुआत में सोनल चौहान ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट के कारण वह दुबई में फंसी हुई हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी की और भारत में अपनी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा. बाद में उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.