IPL 2026

करोड़ों की मालकिन हैं शोभिता धुलिपाला, पति नागा चैतन्य के सामने फीकी पड़ जाती है संपत्ति

शोभिता धुलिपाला आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. शानदार करियर और लग्जरी लाइफस्टाइल के दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है, लेकिन नेटवर्थ के मामले में उनके पति नागा चैतन्य उनसे काफी आगे हैं.

Social Media
Babli Rautela

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने अभिनय, खूबसूरती और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, शोभिता ने हर मंच पर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. साल 2024 में उन्होंने साउथ के जाने माने एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल एक बार फिर सुर्खियों में है.

मेड इन हेवन ने बदल दी किस्मत

शोभिता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म रमन राघव 2.0 से की थी. हालांकि उन्हें असली पहचान वेब सीरीज मेड इन हेवन से मिली है. इसके बाद उन्होंने पोन्नियिन सेलवन, द नाइट मैनेजर, मेजर, कुरुप और मंकी मैन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. साल 2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया अर्थ का खिताब भी अपने नाम किया था जिसने उनके करियर को नई दिशा दी.

कितनी है शोभिता धुलिपाला की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शोभिता धुलिपाला की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक ऐड के लिए करीब 50 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. इसके अलावा फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस 70 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. मॉडलिंग से भी उन्हें अच्छी खासी आय होती है. शोभिता को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में ऑडी R8 और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनके ससुर और दिग्गज एक्टर नागाअर्जुन ने उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपये कीमत की लेक्सस एलएम एमपीवी गिफ्ट की थी. इसके अलावा हैदराबाद में उनका एक शानदार घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है.

नागा चैतन्य की नेटवर्थ

अगर शोभिता और नागा चैतन्य की संपत्ति की तुलना की जाए तो नागा चैतन्य काफी आगे नजर आते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य की कुल संपत्ति करीब 154 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानी वह नेटवर्थ के मामले में अपनी पत्नी शोभिता से लगभग 15 गुना ज्यादा अमीर हैं. दोनों की कुल संयुक्त संपत्ति करीब 164 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा नागा चैतन्य का है. इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में जुबली हिल्स इलाके में एक नया लग्जरी घर खरीदा था जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है.