39 साल की उम्र में बनीं इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, आशिकी 2 से मिली असली पहचान, आज हैं 123 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
श्रद्धा कपूर ने एक फ्लॉप फिल्म से शुरुआत की, लेकिन आशिकी 2 ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया. आज वह 123 करोड़ की मालकिन हैं और मुंबई में 60 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं. जानिए उनकी कमाई, करियर और लग्जरी लाइफ की पूरी कहानी.
मुंबई: 3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मीं श्रद्धा कपूर फिल्मी माहौल में पली बढ़ीं हैं. उनके पिता शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार रहे हैं और मां शिवांगी कोल्हापुरे भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी अपने दौर की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं. बचपन से ही श्रद्धा का झुकाव अभिनय की ओर था. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. आखिरकार उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर अभिनय को अपना करियर बना लिया.
श्रद्धा ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर आर. माधवन नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई, लेकिन श्रद्धा की एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा. यही वह दौर था जब इंडस्ट्री ने उनकी प्रतिभा को नोटिस किया. असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बेहतर मौके का इंतजार किया.
आशिकी 2 ने बना दिया रातों रात स्टार
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 श्रद्धा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस रोमांटिक फिल्म में उनके किरदार और मासूम अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म सुपरहिट रही और श्रद्धा रातों रात स्टार बन गईं. इस एक फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की कतार में ला खड़ा किया. इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.
123 करोड़ की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ
आज श्रद्धा कपूर करीब 123 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. वह एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी उनकी मोटी कमाई होती है. मुंबई में उनका आलीशान घर करीब 60 करोड़ रुपये का बताया जाता है. यह घर हर आधुनिक सुविधा से लैस है और उनकी शाही जिंदगी को दर्शाता है. श्रद्धा को लग्जरी कारों का भी खास शौक है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं.
श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लाखों लाइक्स मिलते हैं. उनकी सादगी और खूबसूरती फैंस को बेहद पसंद आती है. यही वजह है कि वह युवाओं के बीच खासा क्रेज बनाए रखती हैं.