Budget 2026

युजवेंद्र चहल संग AI पोस्टर्स पर भड़कीं शेफाली बग्गा, पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जमकर लगाई फटकार

एक्ट्रेस शेफाली बग्गा ने युजवेंद्र चहल से जोड़ने वाले AI जनरेटेड पोस्टर्स पर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के रवैये को घिनौना और शर्मनाक बताया.

X
Babli Rautela

मुंबई: बिग बॉस 13 से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI जनरेटेड पोस्टर्स को लेकर चर्चा में हैं. इन पोस्टर्स में उन्हें भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया था. यही नहीं इन पोस्टर्स में चहल की एक्स वाइफ और आरजे माहवश को भी दिखाया गया था. इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. शनिवार को शेफाली बग्गा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन पोस्टर्स पर खुलकर गुस्सा निकाला. 

शेफाली बग्गा ने वायरल AI इमेज को शेयर करते हुए साफ शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की. शेफाली ने लिखा कि यह सब बेहद घिनौना है और जिस तरह से ट्रोलर्स लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं वह बहुत शर्मनाक है. उन्होंने लोगों से अपनी जिंदगी जीने की सलाह भी दी.

शेफवाली बग्गा ने मानसिकता पर उठाए सवाल

शेफाली बग्गा ने यह भी कहा कि इस तरह की पोस्ट्स हमारी सोच का क्लासिक उदाहरण हैं. उनका इशारा साफ था कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर की जाने वाली बातें आज भी किस स्तर पर हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ट्रोलर्स की सोच पर सवाल खड़े किए.

Shefali Bagga Reaction -India Daily Instagram Screenshot

वायरल पोस्टर्स एक फिल्मी थीम पर बनाए गए थे, जिसमें युजवेंद्र चहल को कई महिलाओं के साथ दिखाया गया. इनमें शेफाली बग्गा के अलावा चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा और रेडियो जॉकी आरजे महवश जैसी हस्तियों को भी शामिल किया गया था. इन पोस्टर्स के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजाक और ट्रोलिंग का सिलसिला तेज हो गया.

पोस्टर बनाने वाले डिजाइनर ने हटाईं तस्वीरें

बताया जा रहा है कि ये पोस्टर्स एक ग्राफिक डिजाइनर द्वारा बनाए गए थे जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया. हालांकि तब तक ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी फैल चुकी थीं और कई फैन पेजों ने इन्हें शेयर कर दिया था.

इन AI पोस्टर्स पर युजवेंद्र चहल ने भी हल्के फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर मजाक करते हुए कहा कि अभी दो तीन नाम और रह गए हैं और अगली बार बेहतर रिसर्च करने की जरूरत है. चहल का यह बयान भले ही व्यंग्यात्मक था लेकिन इससे यह साफ हो गया कि वह भी इस ट्रेंड से वाकिफ हैं.