राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़ी शमिता शेट्टी? बर्थडे पर इस मिस्ट्री मैन संग वायरल हुई फोटो

टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा की बर्थडे पोस्ट के बाद शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिससे उनके डेटिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. शमिता की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए दीपेश ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. शमिता के दिल वाले इमोजी के साथ दिए गए प्यारे जवाब ने इन अफवाहों को और हवा दी हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी लव लाइफ है. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता तीन साल पहले टीवी एक्टर राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद अब नई अफवाहों में घिरी हुई हैं. क्या वो टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ डेटिंग कर रही हैं? दरअसल शमिता के हाल ही में हुए जन्मदिन पर दीपेश शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटोज शेयर कीं.

राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़ी शमिता शेट्टी?

इन तस्वीरों में शमिता की बर्थडे पार्टी की झलकियां थीं. दीपेश ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी हमेशा हंसमुख रहने वाली दोस्त को जन्मदिन मुबारक हो. वो जो मेरी सारी कहानियां जानती है और फिर भी मेरे साथ है. लव यू, माय शमस्टर.' यह मैसेज काफी इमोशनल और प्यार भरा था, जिसने फैंस के बीच डेटिंग की अटकलें तेज कर दीं. 

शमिता ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया- "Awww" और साथ में रेड हार्ट इमोजी लगाए. यह रिस्पॉन्स देखकर लोग और ज्यादा कन्फ्यूज हो गए कि क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ ज्यादा? शमिता और राकेश बापट की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों बिग बॉस ओटीटी में मिले थे. वहां दोनों ने प्यार का इजहार किया और बाहर आने के बाद भी रिलेशनशिप जारी रही. लेकिन जुलाई 2022 में शमिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रेकअप की पुष्टि की. 

शमिता या दीपेश शर्मा ने नहीं किया कोई ऑफिशियली अनाउसमेंट

उन्होंने लिखा था कि वो अब साथ नहीं हैं, लेकिन फैंस से पॉजिटिविटी और सपोर्ट जारी रखने की अपील की. उसके बाद से शमिता सिंगल ही दिख रही थीं. हाल के दिनों में शमिता ने कपिल शर्मा के शो में भी अपनी सिंगल लाइफ पर बात की. उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार मिलना मुश्किल है और वो किसी से समझौता नहीं करेंगी. उनकी बहन शिल्पा भी उनके लिए रिश्ते ढूंढती रहती हैं. अभी तक शमिता या दीपेश शर्मा ने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है. हो सकता है ये सिर्फ गहरी दोस्ती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट और कमेंट्स ने फैंस को उम्मीद जरूर जगा दी है.

शमिता शेट्टी हमेशा से अपनी इंडिपेंडेंट इमेज के लिए जानी जाती हैं. बिग बॉस 15 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था. अब देखना ये है कि क्या ये अफवाहें सच साबित होती हैं या फिर बस एक खूबसूरत दोस्ती का मामला है. फैंस इंतजार में हैं कि जल्द ही कोई ऑफिशियल अपडेट आए.