सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की शाहिद-कृति-रश्मिका की 'Cocktail 2', जानें फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला?
Cocktail 2 रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी हासिल कर चुकी है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दे दिया है.
Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म Cocktail 2 रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी हासिल कर चुकी है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म में कोई विजुअल कट नहीं लगाया गया है, यानी सभी रोमांटिक और इंटिमेट सीन पूरी तरह बरकरार रखे गए हैं.
बिना कट के पास हुई शाहिद-कृति-रश्मिका की 'Cocktail 2'
CBFC ने फिल्म के ऑडियो में कुछ बदलाव करने को कहा है. बोर्ड ने 'Jew on the run' वाले रेफरेंस को हटाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि सर्टिफिकेशन ऑर्डर में यह नहीं बताया गया कि यह वाक्य किस संदर्भ में इस्तेमाल हुआ था – किसी व्यक्ति, आर्टवर्क या फिर सामान्य डायलॉग के रूप में. इसके अलावा फिल्म में 'अग्नि' शब्द को 'दिया' से बदलने को कहा गया है. एक गाली वाले शब्द को भी सबटाइटल से हटाया गया है. ये बदलाव करने के बाद 16 जून को फिल्म को आधिकारिक 'A' सर्टिफिकेट मिल गया.
Also Read
फिल्म की लंबाई 149.19 मिनट यानी 2 घंटे 29 मिनट 19 सेकंड है. 'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म Cocktail का सीक्वल है. मूल फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे. नई फिल्म को भी होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं. प्रोडक्शन का जिम्मा दिनेश विजान की Maddock Films और लव रंजन की Luv Films ने संभाला है. स्क्रीनप्ले तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है. संगीत प्रीतम का है. फिल्म 19 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
12 साल के करियर कृति सेनन की पहली ए रेटेड फिल्म
यह फिल्म तीनों लीड एक्टर्स के लिए खास मील का पत्थर साबित हो रही है. कृति सेनन की 12 साल के करियर में यह पहली ए रेटेड फिल्म है. रश्मिका मंदाना के लिए यह एनिमल के बाद दूसरी हिंदी फिल्म है जो A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो रही है. वहीं शाहिद कपूर के लिए यह कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह और ओ रोमियो जैसी फिल्मों के बाद एक और एडल्ट फिल्म है.