मराठी फिल्म 'Deool Band 2' के लिए शाहरुख खान ने दिखाया बड़ा दिल, बजट बढ़ने पर माफ किया बिल

'देऊल बंद 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मात्र 9-10 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी यह फिल्म आज मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

X
Antima Pal

Marathi Blockbuster Deool Band 2: मराठी सिनेमा में तहलका मचा रही फिल्म 'देऊल बंद 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मात्र 9-10 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी यह फिल्म आज मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 28 दिनों में ही 69 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब यह जल्द ही मराठी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है.

मराठी फिल्म 'Deool Band 2' के लिए शाहरुख खान ने दिखाया बड़ा दिल

फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की आखिरी पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया के दौरान बजट काफी कम पड़ गया था. ऐसे में फिल्म थिएटर तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी. ठीक उसी वक्त बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आगे आकर मदद की. उन्होंने फिल्म की लाखों रुपये की बकाया राशि माफ कर दी. अगर शाहरुख की यह उदारता न होती तो शायद 'देऊल बंद 2' कभी स्क्रीन्स पर नहीं आ पाती.


बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के सिर्फ मराठी में रिलीज हुई फिल्म

यह फिल्म बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के सिर्फ मराठी में रिलीज हुई है. फिर भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. कमर्शियल फिल्मों की भीड़ में यह सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है. दर्शक अभी भी थिएटर्स में पहुंचकर इसे देख रहे हैं. मराठी फिल्मों के इतिहास की बात करें तो सैराट (2016) ने 81 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर बाईपण भारी देवा (76 करोड़) और तीसरे नंबर पर राजा शिवाजी (मराठी वर्जन करीब 71 करोड़) है. 

'देऊल बंद 2' अब इन सभी को टक्कर दे रही है. अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो वह 'सैराट' का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन बन सकती है. रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने हिंदी और मराठी दोनों वर्जन में अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन शुद्ध मराठी कलेक्शन में 'देऊल बंद 2' उसकी बराबरी कर रही है. इतने कम बजट में इतनी बड़ी सफलता मराठी सिनेमा के लिए गर्व की बात है.