'किंग' के बाद 'जवान 2' में फिर दिखेगी शाहरुख-एटली की जोड़ी! स्क्रिप्ट फाइनल; सामने आया लेटेस्ट अपडेट

'जवान' में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल निभाया था और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 'जवान 2' में भी किसी बड़े साउथ सुपरस्टार को विलेन के तौर पर कास्ट करना चाहते हैं. हालांकि अभी तक नाम सामने नहीं आया है. ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

x
Antima Pal

मुंबई: शाहरुख खान इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन फैंस लगातार जानना चाहते हैं कि इसके बाद किंग खान का अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा. अब एक नई रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. खबर है कि 'किंग' के बाद शाहरुख खान फिर से डायरेक्टर एटली के साथ 'जवान 2' के लिए हाथ मिलाएंगे.

स्क्रिप्ट फाइनल, 'किंग' के बाद शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान 2' की स्क्रिप्ट और आइडिया पर काफी समय से काम चल रहा था. कुछ हफ्ते पहले ही स्क्रिप्ट को फाइनल कर दिया गया है. सोर्स ने बताया- 'जवान 2' का प्लान लंबे समय से चल रहा था. अब स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है. शाहरुख 'किंग' का काम खत्म करने के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे.'


'जवान' 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा लीड रोल में थीं. फिल्म के एंड में सीक्वल का हिंट दिया गया था, तभी से फैंस पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं. 

साउथ के बड़े स्टार बनेंगे विलेन

'जवान' में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल निभाया था और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 'जवान 2' में भी किसी बड़े साउथ सुपरस्टार को विलेन के तौर पर कास्ट करना चाहते हैं. हालांकि अभी तक नाम सामने नहीं आया है. ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

'जवान' ने तोड़े थे रिकॉर्ड

एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे. फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,160 करोड़ रुपये रहा था. एक्शन, इमोशन और शाहरुख के डबल रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

'किंग' का भी फैंस को इंतजार

शाहरुख खान की 'किंग' क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है. इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

फिलहाल 'जवान 2' को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के बाद शाहरुख के फैंस काफी खुश हैं. अगर सब सही रहा तो 'किंग' के बाद एक बार फिर शाहरुख-एटली की जोड़ी थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार होगी.