रिलीज से पहले ही लीक हो गई शाहरुख खान की किंग? 15 मिनट के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल मचा हुआ है. वायरल वीडियो को लोग फिल्म का लीक फुटेज समझ रहे हैं लेकिन असल में यह AI और फैन एडिटिंग से तैयार किया गया वर्जन है.
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से ही काफी ज्यादा है. अब एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर नया बवाल खड़ा कर दिया है. कई लोग इसे फिल्म का लीक फुटेज मान बैठे, जबकि असलियत कुछ और ही निकली. दरअसल सोशल मीडिया पर लगभग 15 मिनट का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसे देखकर फैंस को लगा कि यह फिल्म किंग का असली हिस्सा है. वीडियो में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के सीन भी दिखाई दे रहे थे. इतना ही नहीं क्लाइमेक्स में अभिषेक बच्चन के साथ एक बड़ा टकराव भी दिखाया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि यह पूरा वीडियो AI एडिटिंग की मदद से बनाया गया था.
लीक हुई शाहरुख खान की किंग?
जानकारी के मुताबिक एक अनजान यूजर ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए पहले से वायरल कुछ लीक क्लिप्स को इकट्ठा किया. इसके बाद उसने AI और एडिटिंग टूल्स की मदद से फिल्म की एक नई कहानी तैयार कर दी. इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस्तेमाल किया गया था. जिससे इसे और ज्यादा सिनेमैटिक लुक मिला. वीडियो देखने वाले कई लोगों को यह समझ ही नहीं आया कि यह असली फिल्म नहीं बल्कि फैन मेड वर्जन है. कुछ यूजर्स ने इसे हटाने की शिकायत भी की लेकिन इसके बावजूद वीडियो कई ऑनलाइन सर्वर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलता रहा.
कैसे शुरू हुआ लीक का विवाद
फिल्म किंग से जुड़ा असली विवाद अप्रैल के आखिर में शुरू हुआ था. उस समय सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हुआ था. बताया गया कि यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही फिल्म की शूटिंग का था. वीडियो में शाहरुख खान नारंगी रंग की शर्ट में नजर आए थे, जबकि दीपिका उनके साथ शूट कर रही थीं. इसके बाद कुछ और क्लिप्स भी इंटरनेट पर सामने आए, जिनमें शाहरुख एक कार के अंदर बैठे दिखाई दिए और बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक सुनाई दे रहा था. फैंस ने दावा किया कि यह किसी बड़े एक्शन सीन का हिस्सा हो सकता है. कुछ लोगों ने यह तक कहा कि फिल्म में ब्रिटिश सिंगर Ed Sheeran के साथ कोई खास म्यूजिक कोलैबरेशन हो सकता है.
और पढ़ें
- 'हर किसी का अपना पास्ट होता है...', चीटिंग के आरोपों पर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को बचाने आईं तेजस्वी प्रकाश
- बॉबी देओल को देख झन्ना जाएगा दिमाग, 'बंदर' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा; इस दिन थिएटर में आएगी फिल्म
- 'मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी...', पैपराजी के फिर बिगड़े बोल, सलमान खान के बाद Sara Tendulkar ने यूं लगाई लताड़