शाहरुख खान ने रात 2 बजे किस खास के लिए खुदवाई थी कब्र? सालों बाद हुआ खुलासा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें गौरी खान के चाचा ने शाहरुख और उनके पालतू कुत्ते का एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है. यह घटना सुनकर कोई भी भावुक हुए बिना नहीं रह सकता.
Shah Rukh Khan Pet Dog: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं, लेकिन उनके प्यार और भावुकता की मिसाल भी कम नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें गौरी खान के चाचा ने शाहरुख और उनके पालतू कुत्ते का एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है. यह घटना सुनकर कोई भी भावुक हुए बिना नहीं रह सकता.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना किस्सा
गौरी खान के चाचा ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी गौरी को एक चाइनीज पेकिंगनीज कुत्ता गिफ्ट किया था. नाम था ची-बाका. शाहरुख को भी यह कुत्ता बेहद प्यारा लगता था. एक बार जब शाहरुख फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे, तभी कुत्ता बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई. घर के स्टाफ ने कुत्ते के शरीर को अच्छे कपड़े में लपेटकर समुद्र किनारे ले जाकर कब्र खोद दी.
रात 2 बजे खोदी गई कब्र
स्टाफ के साथ शाहरुख खुद समुद्र किनारे पहुंचे. वहां कब्र खोदकर कुत्ते का शरीर निकाला गया. शाहरुख ने उसे घर लाकर बंगले के बैकयार्ड में दफनाया. उन्होंने खुद उस जगह को चिह्नित किया और रोते हुए कहा- 'तुमने मेरे कुत्ते को कैसे इस तरह फेंक दिया? वह जिंदा हो या मुर्दा, हमारे साथ ही रहेगा.' गौरी खान के चाचा ने इस घटना को सुनाते हुए कहा कि शाहरुख जानवरों से बेहद लगाव रखते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि शाहरुख जब उदास होते थे तो अपने कुत्तों से बातें किया करते थे. डैश, हल्क, काई और जूसी जैसे कई कुत्ते उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में गौरी खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें वो, शाहरुख और वही प्यारा पेकिंगनीज कुत्ता दिख रहा है. इस फोटो और वायरल वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं.